भारत की पहली पारी के ये 5 विलेन, जिसने सिडनी टेस्ट में कटा दी टीम की नाक

Updated on 03-01-2025 05:13 PM
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सीरीज का 5वां मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, बल्लेबाजी में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई, जिसके कारण टीम इंडिया की पहली पारी में 185 रन के स्कोर पर सिमट गई। खास तौर से टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने अपने खेल से सबसे ज्यादा निराशा किया। ऐसे में आइए जानते हैं पहली पारी में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो विले रहे।

ऋषभ पंत ने एक बार फिर दिखाई लापरवाही

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद ऋषभ पंत ने रविंद्र जडेजा के साथ बल्लेबाजी में मोर्चा संभाल लिया था। पंत के पास मौका था कि वह अपनी पारी को बड़ा करते, लेकिन स्कॉट बोलेंड के खिलाफ हवाई फायर करने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत क्रीज पर अपनी पैर मजबूती से जमा चुके थे, लेकिन अपनी लापरवाही के कारण उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया। पंत टीम इंडिया के लिए 40 रन बनाकर आउट हुए।

बाहर जाती हुई गेंद पर फिर ललचाए विराट कोहली

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इस पूरे सीरीज में फेल रहे हैं। खास तौर से बाहर जाती हुई गेंद पर वह खुद को नहीं रोक पाए हैं। कोहली को पारी में पहली गेंद पर जीवनदान मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके। 69 गेंद खेलकर 17 रन बनाने वाले कोहली पारी में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े विलेन साबित हुए।

शुभमन नहीं उठा पाए मौके का फायदा

शुभमन गिल को मेलबर्न टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था, लेकिन सिडनी में उनके लिए कप्तान रोहित शर्मा की बली चढ़ गई और उन्हें बाहर कर शुभमन को मौका दिया गया, लेकिन वह बुरी तरह से फेल रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शुभमन गिल 64 गेंद में सिर्फ 20 रन ही बना पाए।

केएल राहुल भी सिडनी में हुए फेल

यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए। इस पूरे सीरीज में राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया था, लेकिन सिडनी में वह फेल हो गए। सिडनी टेस्ट मैच में केएल राहुल 14 गेंद में सिर्फ 4 रन ही बना पाए।

सिडनी में यशस्वी का बल्ला रहा शांत

भारत के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अकेले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले यशस्वी जायसवाल सिडनी टेस्ट की पहली पारी में नहीं चल पाए। सिडनी में पारी की शुरुआत करते हुए यशस्वी जायसवाल अच्छे लय में तो जरूर दिखे थे, लेकिन 26 गेंद में 10 रन बनाकर उकी पारी का अंत हो गया। इस तरह वह भी पहली पारी के विलेन में से एक रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.