आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर धूम मचाने वाले ये 5 गेंदबाज, बल्लेबाजों के लिए बने काल

Updated on 17-05-2025 12:12 PM
इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। हर साल फैंस इल लीग के शुरू होने का इंतजार करते हैं। आईपीएल 2025 टूर्नामेंट का 18वां सीजन है। इन 18 सीजन में कई ऐसे कीर्तिमान बने, जिसे फैंस कभी नहीं भुला पाएंगे। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है कप्तान के तौर पर गेंदबाजी का। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल में कप्तान के तौर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच टॉप गेंदबाजों के बारे में।

आईपीएल में खूब चला शेन वार्न की फिरकी

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहले सीजन में चैंपियन बनाया था। कप्तानी के अलावा वार्न ने गेंदबाजी में भी अपना खूब कमाल दिखाया। यही कारण है कि कप्तान के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह पहले स्थान पर हैं। शेन वार्न ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर कुल 57 विकेट अपने नाम किए।

हार्दिक पंड्या भी आईपीएल में कर रहे हैं कमाल

इस लिस्ट में शेन वार्न के बाद दूसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या का नाम आता है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई से पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस का भी नेतृत्व किया था। वहीं कप्तान के तौर गेंदबाजी में उनकी सफलता की बात की जाए तो वह अब तक कुल 32 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस सीजन में बचे हुए मैचों में भी हार्दिक विकेट लेंगे, जिससे कि उनका रिकॉर्ड और बेहतर होगा।

तीसरे नंबर पर पहुंच गए पैट कमिंस

हार्दिक पंड्या की तरह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस भी आईपीएल में एक्टिव कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन फाइनल में भी पहुंची थी। वहीं गेंदबाजी में भी कमिंस अपनी टीम के लिए कमाल करते हैं। कप्तान के तौर पर आईपीएल में कमिंस के नाम कुल 31 विकेट दर्ज है। वहीं उम्मीद है कि इस सीजन वह कप्तानी में और भी विकेट निकालेंगे।

कुंबले में भी कप्तानी में चयाया फिरकी का जादू

भारत के पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले ने भी आईपीएल में लंबे समय तक कप्तानी है। सिर्फ कप्तानी ही नहीं, कुंबले ने अपनी गेंदबाजी में भी खूब धमाल मचाया है। कप्तान के तौर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कुंबले चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने इस मामले में कुल 30 विकेट हासिल किए हैं।

कप्तान के तौर पर कमाल करते थे अश्विन

भारत के दिग्गज क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपनी गेंदबाजी से आईपीएल में खूब धूम मचाई है। अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक कप्तानी भी की। कप्तानी के साथ-साथ अश्विन ने गेंदबाजी में भी अपना कमाल दिखाय। कप्तान के तौर पर अश्विन ने आईपीएल में 25 विकेट अपने नाम किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.