'दोस्ती में दोगलापंती नहीं...' तान्या पर भड़कीं नीलम, लड़ाई में बदला मृदुल और अशनूर का मजाक
Updated on
23-10-2025 03:20 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में दोस्ती में दरार आने वाली है। एक तरफ नीलम गिरी और तान्या मित्तल लड़ पड़ते हैं तो दूसरी तरफ अशनूर कौर और मृदुल तिवारी के बीच हंसी-मजाक करते-करते झगड़ा बढ़ जाता है। दोनों प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
'बिग बॉस 19' के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि तान्या मित्तल से उनकी दोस्त नीलम गिरी कहती हैं, 'दोस्ती में मुझे दोगलापंती बिल्कुल नहीं चाहिए। दोस्ती वहां पर एकदम खत्म हो जाता है।' ये सुनकर तान्या बोलती हैं कि अब उनकी दोस्ती खत्म।
फरहाना से बात करने पर तान्या से चिढ़ीं नीलम
इसके बाद नीलम घरवालों के सामने जाकर तान्या से पूछती हैं कि वो फरहाना से क्यों बात करती हैं? इस घर में सबसे ज्यादा फरहाना ने उन्हें रुलाया है। ये उसके पास जाकर क्यों बात करती है! इसके बाद अमल और बसीर भी नीलम का साथ देते हैं।
अमल ने भी तान्या को खरी-खोटी सुनाई
अमल कहते हैं, 'जो नीलम का नहीं हो सकता वो हमारी भी क्यों होगी।' बसीर बोलते हैं, 'हर्ट भी हो रहा है, तब भी तुम उसके साथ बैठ रही हो जाकर।' नेहल ने कहा, 'आप बहुत ही वाहियात किस्म की इंसान हैं। अमल बोलते हैं, 'अब इसे मजा आ रहा है क्योंकि सब तेरे बारे में बात कर रहे हैं। नेहल कहती हैं, 'अब ये विक्टिम कार्ड खेल रही है।' इसके बाद तान्या का पारा हाई हो जाता है। वो कहती हैं, 'चुप हो जाओ अब।'
मृदुल और अशनूर का मजाक जा पहुंचा लड़ाई पर'बिग बॉस 19' के दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि मृदुल तिवारी और अशनूर कौर के बीच हंसी-मजाक हो रहा है। मृदुल उन्हें स्विमिंग पूल में धक्का देने के लिए चैलेंज करते हैं। फिर अशनूर उन्हें पूल में धक्का दे देती हैं। इसके बाद तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद आग लगाते हैं। तान्या कहती हैं, 'अब देखते हैं अशनूर के साथ ये क्या करेगा।' तो कुनिका बोलती हैं, 'मृदुल तुझे नोएडा की कसम।'
बेड भिगाने लगे मृदुल
इसके बाद मृदुल पानी लेकर अशनूर के पीछे-पीछे भागते हैं। वो कभी बाल्टी से उनके मुंह पर पानी मारते हैं तो कभी उनका बेड भिगा देते हैं। इस पर अशनूर और उनके दोस्त अभिषेक बजाज दोनों को गुस्सा आने लगता है और वे भड़कने लगते हैं। अभिषेक बोलते हैं, 'आप किसी लड़की के कपड़े भिगा रहे हो, ये गलत नहीं है!'
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…