अब 'अंतिम सफर' में नहीं होगी देरी, भोपाल के हर जोन को मिलेगा अपना शव वाहन

Updated on 31-12-2025 11:10 AM

भोपाल: शहर के बढ़ते दायरे और नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम भोपाल अपनी निश्शुल्क शव वाहन सेवा का विस्तार करने जा रहा है। अब शहर के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति को दुख की घड़ी में वाहन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।

निगम प्रशासन शहर के सभी 21 जोनों में एक-एक शव वाहन तैनात करने की योजना पर काम कर रहा है। वर्तमान में निगम के पास केवल 10 वाहन उपलब्ध हैं, जिससे कई बार काल आने पर वाहन पहुंचने में देरी हो जाती थी। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए केंद्रीय वर्कशाप में 11 नए वाहन युद्धस्तर पर तैयार किए जा रहे हैं।जल्द ही ये वाहन सड़कों पर होंगे, जिससे यह सेवा पूरी तरह जोन स्तर में उपलब्ध होगी। नगर निगम की यह सुविधा आम नागरिकों के लिए पूरी तरह निश्शुल्क है। सूचना मिलते ही वाहन बताए गए स्थान पर पहुंचेगा। वाहनों की संख्या दोगुनी होने से रिस्पान्स टाइम में भारी कमी आएगी।

निगम के फायर आफिसर सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि शव वाहनों की संख्या जल्द बढे़गी। वर्तमान में निगम के पास 10 शव वाहन हैं। इतने ही वाहन केंद्रीय वर्कशाप में तैयार हो रहे हैं।

कटारा समेत विभिन्न क्षेत्रों से हटाए अतिक्रमण

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी कड़ी में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने मंगलवार को कटारा गौरीषंकर परिसर, अमलतास चौराहा, स्प्रींग वेली, कोलार, हमीदिया हास्पिटल, स्टेट बैंक चौराहा, सेमरा, करोंद रस्सुली, प्रभात चौराहा आदि क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए।

कटारा गौरीशंकर परिसर के पास से अवैध रूप से बना एक छप्पर अशोका गार्डन क्षेत्र में एक चबूतरा तोड़ा, करोंद रसुल्ली व सेमरा क्षेत्र में नाली पर रखी फर्शियां, शाहजहांनाबाद से लोहे की सीढ़ी, अयोध्या बायपास सागर स्टेट में घर के सामने लगी एक जाली, अवधपुरी आधारशिला कालोनी में पांच झुग्गियों, टीलाजमालपुरा इंद्रा नगर से आवागमन में बाधक दो पहिया वाहनों को हटाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.