श्रावण मास में बोलबम पदयात्री व श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम व्यवस्था : विजय शर्मा

Updated on 01-07-2024 06:17 PM
कवर्धा। श्रावण मास में शिव भक्त शिवालयों में जाकर पूजा अर्चन करते है। इस दौरान अमरकंटक से भोरमदेव व स्थानीय बूढ़ा महादेव मंदिर में हजारों की संख्यां में श्रद्धालु शिव भक्त जल लेकर मंदिर पहुँचते है। आगामी श्रावण मास में शिवभक्तों को पदयात्रा में कठनाई न हो इसे लेकर बूढ़ा महादेव समिति के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से सौजन्य भेंट कर पदयात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

बूढ़ा महादेव मंदिर एवं बूढ़ा महादेव में बोलबम पद यात्रियों के रुकने एवं दर्शन के सबन्ध में वृस्तृत चर्चा के बाद उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा शिवभक्तों को पदयात्रा में किसी भी प्रकार से कठनाई का सामना न करना पड़े इसलिए सुगम व्यवस्था बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। कवर्धा से भोरमदेव तक रात्रि में यात्रा करने वालो के लिए प्रकाश की व्यवस्था, जगह जगह पीने के पानी की सुविधा एवं मंदिर प्राँगण में बोलबम कांवरियों को अतिशीघ्र दर्शन मिल सके इस लिए व्यवस्था बनाने की बात कही। वही मंदिर परिसर के आसपास स्वछता एवं सुरक्षा को लेकर भी सुविधा देने की बात कही। उन्होंने कहा श्रावण मास में भोरमदेव तक पदयात्रा कर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है इस दृष्टि से सभी को सुरक्षित सुगम दर्शन मिल सके ये हम सब की जिम्मेदारी है इसे मिलकर पूरा करेंगे। खासकर पर्व में रविवार और सोमवार को होने वाली भीड़ की दृष्टी से भी व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.