एडवांस से ज्‍यादा स्‍पॉट बुकिंग का जोर, थ‍िएटर्स में भीड़, जानिए कितनी होगी कमाई

Updated on 01-11-2024 12:31 PM
अजय देवगन की मल्‍टीस्‍टारर कॉप ड्रामा-एक्‍शन फिल्‍म 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिवाली के मौके पर शुक्रवार, 1 नवंबर की सुबह से ही थ‍िएटर्स में फैंस और दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से टकरा रही है। सुबह 9 बजे के शोज में भी करीब 20-25% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। यह दिलचस्‍प है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में भले ही कार्तिक की फिल्‍म आगे है, लेकिन ऑन स्‍पॉट बुकिंग में 'सिंघम अगेन' बाजी मार रही है। इसकी एक बड़ी वजह इस फिल्‍म की स्‍टार अपील है, जहां पर्दे पर अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर से लेकर सलमान खान का कैमियो भी है।

रोहित शेट्टी के डायरेक्‍शन में बनी 'सिंघम अगेन' देशभर में 3500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। 'भूल भुलैया 3' के साथ स्क्रीन काउंट की लंबी लड़ाई के बाद आख‍िरकार 'सिंघम अगेन' को ही फायदा मिला है। यह फिल्‍म सिनेमाघरों खासकर मल्‍टीप्‍लेक्‍सेज में 'भूल भुलैया 3' के मुकाबले 60:40 के अनुपात में रिलीज हुई है। साथ ही यह फिल्‍म 2D IMAX वर्जन में भी रिलीज हुई है। हालांकि, इस चक्‍कर में फिर की एडवांस बुकिंग देर से शुरू हुई, जिसका असर आंकड़ों में दिखता है।

'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले 'सिंघम अगेन' की फाइनल एडवांस बुकिंग 15.70 करोड़ रुपये की है। 'भूल भुलैया 3' के करीब दो दिन बाद इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, लेकिन इसने गजब की रफ्तार पकड़ी। सही मायने में इसे बुधवार और गुरुवार को ही एडवांस बुकिंग का मौका मिल सका, बावजूद इसके 5 लाख 12 हजार 545 टिकटों की बिक्री हुई। फिल्‍म यकीनन स्‍पॉट बुकिंग में 'भूल भुलैया 3' को पछाड़ रही है और इस कारण पहले दिन इसकी कमाई ज्‍यादा होने वाली है।

'सिंघम अगेन' का बजट और रनटाइम

'सिंघम अगेन' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्‍लॉकस्‍टर 'सिंघम' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्‍म है। जबकि यह रोहित शेट्टी के 'कॉप यूनिवर्स' की पांचवीं फिल्‍म है। फिल्‍म का बजट करीब 400 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में रोहित शेट्टी 'एवेंजर्स' की तर्ज पर अपने कॉप यूनिवर्स में कलाकारों की फौज खड़ी कर रहे हैं। फिल्‍म में सात बॉलीवुड सुपरस्टार हैं और इसका असर बॉक्‍स ऑफिस पर जरूर दिखेगा। यह फिल्‍म 2 घंटे 24 मिनट के रनटाइम के साथ रिलीज हुई है।

पहले दिन कितना कमाएगी 'सिंघम अगेन'

एडवांस बुकिंग, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे स्‍टार्स और सलमान खान के कैमियो को ध्‍यान में रखते हुए अनुमान यही है कि शुक्रवार को पहले दिन यह फिल्‍म देश में 35-40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है। हालांकि, अगर इसे अच्छी वर्ड-ऑफ-माउथ मिलती है और शाम-रात के शोज में दर्शक बढ़ते हैं और यह स्‍पॉट बुकिंग के बूते 45 करोड़ तक भी जा सकती है।

सिंघम अगेन की कहानी और प्‍लॉट

'सिंघम 3' की कहानी के बारे में बहुत चर्चा हुई है। रोहित शेट्टी ने इस बार फिल्‍म से हिंदू महाकाव्य रामायण को भी जोड़ा है। फिल्म में अजय देवगन के बाजीराव सिंघम के किरदार को भगवान राम, करीना कपूर की अवनि के रोल को मां सीता, रणवीर सिंह के सिम्बा को भगवान हनुमान और टाइगर श्रॉफ को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। कहानी सीता हरण की तर्ज पर है। जहां विलेन अर्जुन कपूर (डेंजर लंका) सिंघम से बदला लेने के लिए अवनि को किडनैप कर लेता है। 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार फिल्‍म में रामायण के लोकप्रिय किरदार जटायु की तरह हैं। जबकि दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी और दयानंद शेट्टी ने फिल्म में अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.