दुनिया में सिर्फ दो ही सुपरपावर... ट्रंप और जिनपिंग के 'G-2 प्‍लान' से सवालों के घेरे में क्‍वाड, भारत के लिए खतरे की घंटी?

Updated on 31-10-2025 01:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया के बूसान शहर में लंबे अंतराल के बाद मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद चीन अमेरिका को रेअर अर्थ की सप्‍लाई करने के लिए तैयार हो गया है, वहीं अमेरिका ने भी ड्रैगन पर लगे 10 फीसदी टैरिफ को घटा दिया है। एक्‍सपर्ट का मानना है कि दोनों देशों के रिश्‍ते में आई यह तेजी भारत के लिए चिंता का सबब बन सकती है। यही नहीं चीन से निपटने के लिए बनाए गए क्‍वाड का अस्तित्‍व भी खतरे में आ सकता है। दरअसल, इसके पीछे ट्रंप का बयान जिम्‍मेदार माना जा रहा है। ट्रंप ने जिनपिंग से मुलाकात के ठीक पहले कहा, 'G-2 की बैठक बहुत जल्‍द शुरू होने जा रही है।' ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया में उनके 'G-2 प्‍लान' को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है। आइए समझते हैं पूरा मामला...

डोनाल्‍ड ट्रंप ने जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद चीन पर लगे अमेरिकी टैरिफ को घटाकर अब 47 फीसदी कर दिया है। यह 'दोस्‍त' भारत और ब्राजील के 50 फीसदी से कम हो गया है। भारत और ब्राजील अब सबसे ज्‍यादा अमेरिकी टैरिफ वाले देश बन गए हैं। एक्‍सपर्ट का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच रेअर अर्थ और ट्रेड टैरिफ को लेकर हुए समझौते से ज्‍यादा असर जी-2 प्‍लान का पड़ेगा। ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच बातचीत को 'जी-2' बताया और इसका असर पूरे इलाके पर पड़ने जा रहा है। ट्रंप ने जी-2 के साथ यह भी कहा कि अमेरिकी और चीन दोनों ही दुनिया की लीड करने वाले अर्थव्‍यवस्‍थाएं हैं। दोनों देशों को अपने रिश्‍ते सुधारना चाहिए।

जी-2 पर भारत को एक्‍सपर्ट ने दी चेतावनी


कई विश्‍लेषकों का कहना है कि ट्रंप बहुध्रुवीय विश्‍व की बजाय चीन के साथ मिलकर 'जी-2' बनाना चाहते हैं ताकि दुनिया में सिर्फ इन्‍हीं देशों का ही प्रभाव रहे। यह भारत की नीति के ठीक उलट है। अमेरिका में भारत की पूर्व राजदूत मीरा शंकर ने द हिंदू से बातचीत में कहा, 'भारत ने हमेशा से ही दो ताकतों या जी-2 के बीच में साझा प्रभुत्‍व की बजाय बहुध्रुवीय विश्‍व का सपोर्ट किया है।' मीरा ने कहा कि यह सोचना जरूरी है कि क्‍या इससे दुनिया को 'प्रभाव वाले क्षेत्रों' में बांटा जाएगा, क्‍योंकि इससे न केवल भारत की प्रतिष्‍ठा को चुनौती मिलेगी बल्कि क्‍वॉड की व्‍यवहार्यता को भी चुनौती मिलेगी।
वहीं विदेशी मामलों के विशेषज्ञ सी राजामोहन का मानना है कि ट्रंप ऐसी ट्रेड प्रधान नीति पर चल रहे हैं जिससे इलाके की व्‍यवस्‍था बदलने जा रही है। भारत को अमेरिका के उद्देश्‍यों और चीन के मंसूबों को लेकर लंबे समय समय से चली आ रही अपनी नीति का परीक्षण करना होगा। उन्‍होंने कहा कि जी-2 चाल के बीच भारत जैसी म‍िडिल पावर के लिए रणनीतिक स्‍पेस मौजूद है। उन्‍होंने कहा कि ट्रंप के जी-2 राग और चीन से रिश्‍ते सुधारने से एशिया में अमेरिका के उन दोस्‍त देशों जैसे जापान और फ‍िलीपीन्‍स की बेचैनी बढ़ जाएगी जो चीन की दादागिरी से परेशान हैं। सी राजामोहन ने कहा कि दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों की तरह से ही भारत को अमेरिका-चीन रिश्‍ते के नए चरण को स्‍वीकार करना होगा। भारत को अपनी विदेश नीति और राष्‍ट्रीय सुरक्षा पर ज्‍यादा तेजी से फोकस करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.