रायपुर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी:चेहरा ढककर घुसी महिला चोर; सोने की अंगूठी-नगद रकम लेकर भागी

Updated on 07-11-2025 11:00 AM
रायपुर, राजधानी रायपुर के सुंदर नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर से सोने की अंगूठी और नगदी रकम चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक महिला नीले रंग का सलवार सूट पहनकर और चेहरा ढककर घर में घुसते हुए दिख रही है।

मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ब्यास नारायण शुक्ला निवासी अमरपुरी रोड सुंदर नगर ने पुलिस को बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रीजनल ऑफिस रायपुर में असिस्टेंट रीजनल मैनेजर के पद से साल 1998 में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में अकेले रहते हैं।

4 नवम्बर की शाम करीब 7:15 बजे वे अपने घर में ताला लगाकर तिवारी किराया भंडार अश्विनी नगर स्थित मित्रों के पास चले गए थे। जब वे रात 9:20 बजे लौटे, तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी

शक होने पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक अज्ञात महिला घर के अंदर जाती हुई नजर आई। महिला ने अलमारी के लॉकर से 1 नग सोने की अंगूठी और नकदी रकम चोरी कर ले गई।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी अलमारी के लॉकर से एक जोड़ी सोने की टॉप्स और 5 नग चांदी की बिछिया गायब हो चुकी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.