छत्तीसगढ़ में ASP के भाई घर पर चोरी:ढाई लाख के सोने-चांदी के जेवर और कैश पार, CCTV फुटेज में दिखा एक आरोपी

Updated on 13-08-2024 02:48 PM

छत्तीसगढ़ के कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा अग्रवाल के भाई के घर का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख की चोरी की है, जिसमें सोना-चांदी के जेवर भी चुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाने के पीछे अग्रोहा भवन के पास श्याम गोयल के घर वारदात हुई है।

ASP का भाई श्याम गोयल ठेकेदारी का काम करते हैं। परिवार के साथ 2 दिन के लिए बाहर घूमने गए हुए थे। इस बात का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे। चोरी की घटना का अंजाम दिया है।

घर का ताला टूटा हुआ था

बताया जा रहा है कि श्याम गोयल का परिवार जब घूम कर वापस आया, तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर घुसे तो सामान बिखरे हुए पड़े थे। पूजा घर में गणेश भगवान की चांदी की मूर्ति रखी थी, जिसका वजन 500 ग्राम रहा होगा। चांदी के सिक्के समेत करीब 15-20 हजार रुपए कैश भी ले गए।

पुलिस मौके पर पहुंची

परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का और कोतवाली थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें एक लड़का दिखाई दे रहा है। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.