साउथ अफ्रीका और भारत के मैच में व्यस्त थी दुनिया, हैट्रिक उड़ा गए लॉकी फर्ग्यूसन, श्रीलंका को किया तबाह

Updated on 11-11-2024 12:51 PM
दांबुला: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉफी फर्ग्यूसन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक ले लिया है। रविवार को न्यूजीलैंड का मुकाबला श्रीलंका से खेला गया। इस टी20 मैच में न्यूजीलैंड को जीत मिली। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने सिर्फ 108 रन ही बनाए थे। फिर गेंदबाजों के दमपर टीम ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया। लॉकी ने दो अलग अलग ओवर में लगातार 3 गेंदों पर श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

फर्ग्यूसन ने किन्हें किया आउट?


लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे पहले कुसल परेरा को आउट किया। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर मिच हेय ने उनका कैच लिया। इसके बाद फर्ग्यूसन 7वें ओवर में गेंदबाज पर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर कमिंदु मेंडिस को आउट कर दिया। टेस्ट में श्रीलंका के लिए कमाल की बैटिंग करने वाले मेंडिस एलबीडब्ल्यू हुए। अगली ही गेंद पर इस तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका को विकेटकीपर से आउट करवाकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

हैट्रिक लेने वाले 5वें कीवी बॉलर


लॉकी फर्ग्यूसन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड के 5वें गेंदबाज हैं। जैकम ओरम ने टीम के लिए पहली हैट्रिक ली थी। टिस साउदी को बार लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी का नाम भी लिस्ट में है। फर्ग्यूसन ने दूसरी बार टी20 में हैट्रिक ली है। इससे पहले यॉर्कशायर के लिए इंग्लैंड में खेलते हुए यह कमाल कर चुके हैं।

108 रन बनाकर जीती न्यूजीलैंड


पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की पारी इस मैच में 108 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 जबकि जोश क्लार्कसन ने 24 रन बनाए। हसरंका को 4 और पथिराना को तीन विकेट मिले। जवाब में श्रीलंका की पारी 103 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने 51 गेंद पर 52 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। हैट्रिक लेने के बाद भी फर्ग्यूसन ने दो ही ओवर डाले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.