समूह की महिलाओं का किसान उत्पादक संगठन क़े रूप में होगा गठन

Updated on 26-06-2024 04:48 PM

बलौदाबाजार । भारत सरकार की केंद्रीय को-आपरेटिव नाफेड क़े माध्यम से जिले में  साथी बाजार स्थापित किया जाएगा। साथी बाजार  बनाने के लिए  भाटापारा में स्थल चयन प्रस्तावित है।इसके संचालन के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं का किसान उत्पादक कंपनी के रूप में गठन होगा। इसका गठन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से होगा।

साथी बाजार स्थापना के सम्बन्ध में बुधवार को कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में क़ृषि महाविद्यालय भाटापारा क़े अधिष्ठाता डॉ एच.एल. सोनबोइर, क़ृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा क़े वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अंगद सिंह राजपूत, उप संचालक क़ृषि  दीपक कुमार नायक, फीफा क़े राष्ट्रीय समन्वयक मनीष शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्थानीय मांग क़े अनुरूप एफपीओ का चयन, स्थल चयन तथा राष्ट्रीय स्तर क़े संस्थानों से उपयुक्तता क़े सम्बन्ध में अध्ययन रिपोर्ट प्राप्त करने कहा। उन्होंने कहा कि साथी बाजार में क़ृषि एवं औद्योगिक उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा।बताया गया कि  चैंबर आफ कामर्स एवं कैट की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।साथी बाजार में माडर्न रिटेल आउटलेट, फूड कोर्ट, एंटरटेनमेंट जोन, एग्रीमाल, कृषि सहायता केंद्र, माइक्रो फाइनेंस, इंश्योरेंस सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, दराज बाजार, ब्यूटीपार्लर, टेली मेडिसिन सेंटर, डेयरी फेडरेशन, प्याज संग्रहण यूनिट, कोल्ड स्टोरेज  मिनी थियेटर, स्थानीय उद्यम तथा अन्य उद्यम भी खोले जाएंगे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.