मध्य प्रदेश में बार-बार बदल रहा मौसम, कहीं गिरे ओले तो कहीं तेज आंधी-बारिश से बिजली गुल

Updated on 11-05-2024 11:36 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को दिनभर सूरज की तपीश के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी, तो कहीं ओले भी गिरे। मालवा अंचल में इंदौर, उज्जैन, देवास जिले में बारिश हुई। देवास जिले के गांवों में ओले भी गिरे। उधर ग्वालियर-चंबल अंचल में भी धूलभरी तेज आंधी से बिजली गुल हो गई। हरदा जिले में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। महाकोशल और विंध्य क्षेत्र में जबलपुर, कटनी, रीवा, मंडला, डिंडौरी जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। शहडोल में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई।

इंदौर में चली धूल भरी आंधी, कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी

इंदौर में शुक्रवार शाम 5 बजे बाद शहर में एकाएक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी चली। इस दौरान हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शाम के समय विजयनगर, मालवा मिल, पलासिया क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान कई इलाकों में देर रात तक बिजली बंद रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी शहर में गर्मी का असर बरकरार रहेगा और शाम के समय बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

खंडवा में चली तेज हवाएं, कई इलाकों की बिजली हो गई थी गुल

खंडवा में शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। हवाएं चलने से शहर के कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। गर्मी और उसम से लोग परेशान हो गए। धूल भरी हवाओं के चलते मुख्य मार्गों से वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया।

उज्जैन में बारिश ने बढ़ाई उमस

उज्जैन शहर का मौसम शुक्रवार दोपहर बाद पूरी तरह बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ देर बाद बरस भी गए। इससे कुछ देर के लिए मौसम सुहाना और फिर उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर 13 मई तक रोजाना हल्की बरसात होने का अनुमान जताया है।

देवास जिले के गांवों में गिरे ओले

देवास जिले के कालापाठा एवं धनतालाब घाट क्षेत्र में शुक्रवार को जोरदार बारिश से नाले उफान पर आ गए। कालापाठा का रपटा और कालापाठा गांव में ओले भी गिरे। कालापाठा के दीपक दांगी ने बताया कि दिन में तीन-चार बजे से बारिश आंधी के साथ शुरू हुई जो देर शाम तक चलती रही। रात आठ बजे फिर वर्षा शुरू हो गई है। दतूनी नदी उफान पर आ गई है। आंधी से कई जगह पेड़ धराशायी हुए हैं।

ग्वालियर-चंबल में आंधी से बिजली गुल

ग्वालियर, भिंड और मुरैना में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बिजली बंद हो गई। ग्वालियर में दो फीडरों से बिजली बंद होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार कम होने के बाद वापस बिजली सप्लाई शुरू की गई।

महाकोशल-विंध्य में हल्की बूंदाबांदी

जबलपुर जिले में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। संभाग के रीवा, कटनी, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहे, हल्की बूंदाबांदी हुई है। शहडोल में शाम को 15 मिनट तेज बरसात हुई। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.