भोपाल के रईसों में 'नंबर गेम' का जुनून... 3001 और 9999 के लिए लग रही लाखों की बोली

Updated on 24-12-2025 01:32 PM

भोपाल। साल 2026 के स्वागत की तैयारी राजधानी के आटोमोबाइल बाजार में सिर चढ़कर बोल रही है। नए साल में नई कार और बाइक के साथ सड़क पर उतरने की चाहत ने आरटीओ के खजाने को भरने के संकेत दे दिए हैं। इस बार केवल लग्जरी गाड़ियों की खरीदी ही नहीं, बल्कि उनकी नेमप्लेट पर अपनी पसंद का ''वीआईपी नंबर'' लगवाने के लिए भोपाल के रईसों के बीच जबरदस्त होड़ मची है।

लगभग 20 प्रतिशत अधिक राजस्व

नई सीरीज MP-04-ZZ (या वर्तमान प्रचलित सीरीज) में विशिष्ट नंबरों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर बोलियां लगाई जा रही हैं। जिसकी बेस प्राइज तो 15 हजार होती है लेकिन उनकी कीमत ऑनलाइन बीडिंग के माध्यम से एक लाख रुपये तक हो रही है। इससे उम्मीद है कि इस नीलामी से पिछले साल की तुलना में विभाग को लगभग 20 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा।

3001 और 0001 के लिए मारामारी

पंजीयन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार, इस सीजन में ''3001'' नंबर के लिए सबसे अधिक रस्साकशी देखी जा रही है, जिसकी बोली पहले ही लाखों रुपये पार कर चुकी है। सिर्फ यही नहीं, पारंपरिक रूप से लोकप्रिय नंबरों जैसे 7777, 5555, 8888, 9999, 1111 और 0001 के लिए भी दर्जनों दावेदारों ने आवेदन किए हैं। इसके साथ ही भोपाल की गाड़ी है तो 0404 नंबर की मांग ज्यादा हो रही है। रईसों के बीच इस ''नंबर गेम'' ने आरटीओ के राजस्व में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जगा दी है।

ज्योतिष और सालगिरह का क्रेज

इस साल फैंसी नंबरों के पीछे केवल रसूख ही नहीं, बल्कि ज्योतिष और न्यूमरोलाजी (अंक ज्योतिष) का भी बड़ा हाथ है। कई शौकीन अपनी जन्मतिथि, बच्चों के जन्मदिन या शादी की सालगिरह से मेल खाते नंबरों के लिए बेस प्राइस (आधार मूल्य) से तीन से चार गुना तक अधिक भुगतान करने को तैयार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.