वार्डन ने दोस्त के साथ बनाया इंजीनियरिंग छात्रा का वीडियो:डांटा और वीडियो परिजन को भेजा

Updated on 23-01-2026 12:01 PM

कॉलेज का माहौल खराब है। यहां आए दिन छात्रों को प्रताड़ित करने की घटनाएं आती हैं। सव्याश्री ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसे भी वार्डन ने प्रताड़ित किया था।

QuoteImage

यह कहना है कॉलेज में सव्याश्री के सीनियर आर्यमन देशमुख का। आर्यमन ने बताया, हमें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि सव्याश्री को वार्डन ने युवक के साथ देख लिया था। युवक के साथ उसके वीडियो भी वार्डन मैडम ने शूट कर लिए थे। इसके बाद छात्रा को फटकार लगाई थी। वीडियो उसके परिजन को सेंड कर दिए थे। इससे सव्याश्री तनाव में थी।

आर्यमन ने आगे कहा कि जब छात्रा को फटकार दिया था तो परिजन को वीडियो भेजने की क्या जरूरत थी? आखिर युवती को बदनाम कर वार्डन को क्या मिलने वाला था। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। यहां छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए कॉलेज छात्र समीर शुक्ला ने बताया कि वार्डन मैडम ने युवक से बात करते देखने के बाद सव्याश्री को फटकार लगाई थी। इस बात की चर्चा पूरे कॉलेज में थी। वे बदनामी के डर से तनाव में थी। समीर का दावा है कि वार्डन ने इस बात की शिकायत सव्याश्री के घर में भी की थी। उन्होंने भी छात्रा के परिजन को वीडियो सेंड करने के दावे किए हैं।

वार्डन ने अपने कर्तव्य का पालन किया कॉलेज के एक अन्य स्टूडेंट संभव सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में है कि सव्याश्री का वार्डन मैडम ने लड़के के साथ कोई वीडियो बनाया था। हालांकि, वह अपने कर्तव्य का पालन कर रही थीं। क्योंकि छात्रा ने कॉलेज टाइमिंग में बिना बताए छुट्टी ली थी। उसने पहले से लीव अप्रूव नहीं कराई थी। मैं वार्डन के कदम को गलत नहीं मानता। उन्होंने छात्रा के परिजन को सचेत किया है।

कैमरे पर बात करने से बचता रहा प्रबंधन जब भास्कर की टीम हॉस्टल पहुंची और पूरी घटना पर वहां के जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने ऑन कैमरा किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। वहीं मौजूद कुछ छात्र भी तनाव में नजर आए। ऑफ कैमरा तो कई बातें कीं, लेकिन ऑन कैमरा कुछ भी कहने से बचते रहे। जबकि कुछ छात्रों ने खुलकर प्रबंधन के खिलाफ अपनी बात रखी। जब इसी महिला कर्मचारी से सव्याश्री सुसाइड केस के बारे में बात की तो उसने कहा कि खुदकुशी के कारण के संबंध में जानकारी नहीं है। टीम ने अगला सवाल सव्याश्री को एक युवक के साथ देखे जाने के संबंध में पूछा तो उसने कहा कि मैंने नहीं, लेकिन हॉस्टल की मैडम ने उन्हें परिसर में साथ बैठे हुए देखा था। बच्ची डर गई थी, वो रो रही थी कि घर वालों को मत बताइए।

हमने उसे समझाया था कि तुम इन सब चीजों से दूर रहो और अच्छे से अपना एग्जाम दो। वीडियो बनाने की बात गलत है। चाहें तो आप लोग घर वालों से पूछ सकते हैं। वो कमरे में अकेले रह रही थी। उसकी रूममेट 10 जनवरी को घर जा चुकी है।

बीटेक छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान गुरुवार को UIT-RGPV गर्ल्स हॉस्टल गांधी नगर में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था। शुरुआती जांच में पता चला था कि हॉस्टल की एक महिला स्टाफ और छात्रा के बीच नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद ये घटना हुई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि परिजन और साथियों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

धार जिले की रहने वाली थी छात्रा एसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि सव्याश्री मुनागला (19) धार जिले की रहने वाली थी। कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज कैंपस में ही बने गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बुधवार रात डिनर के बाद रूम में गई थी। जब गुरुवार दोपहर साढ़े 11 बजे तक बाहर नहीं निकली, तब साथी छात्राओं ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी।

मोबाइल किया जब्त, फिलहाल लॉक है वार्डन चेक करने के लिए छात्रा के कमरे तक पहुंची। काफी आवाजें देने पर भी जब अंदर से जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। अंदर छात्रा दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एफएसएल की टीम को मामले की सूचना दी गई। वहीं, टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट खुला हुआ था। उसका लॉक टूटा था।

एफएसएल टीम ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में लिया है, दोनों लॉक हैं। इनकी जांच कराई जाएगी।

एक दिन की छुट्‌टी के बाद लौटी थी वार्डन ने पुलिस को बताया कि छात्रा एक दिन की छुट्‌टी लेकर गई थी। उसने घर जाने की बात कही थी। हालांकि, वह घर नहीं गई। लौटने के बाद उससे सामान्य पूछताछ की थी। बुधवार रात को उसका व्यवहार सामान्य था। उसकी साथी छात्रा 10 जनवरी से छुट्‌टी पर चल रही है। इसी के चलते वो रूम में अकेली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.