पश्चिम एशिया में रुकेगी लड़ाई... ईरान के संपर्क में अमेरिका और अरब के देश, सभी मोर्चों पर युद्ध रोकने के लिए सीक्रेट बातचीत

Updated on 09-10-2024 01:31 PM
तेल अवीव: अमेरिका और अरब के कुछ देश ईरान के साथ इजरायल से युद्ध विराम के लिए बातचीत कर रहे हैं। मंगलवार को एक इजरायली टेलीविजन चैनल-12 ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस गुप्त रूप से चल रही इस वार्ता का उद्देश्य गाजा, लबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को रोकना है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि फिलहाल इजरायल इस पहल में शामिल नहीं है लेकिन वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं है कि गाजा पट्टी में युद्ध रोकने के लिए किस तरह की शर्तों पर बातचीत हो रही है क्योंकि यह बाकी मोर्चों की तुलना में अधिक जटिल है। इसकी वजह बंधकों की रिहाई के बाद भी इजरायल की लड़ाई जारी रखने के संकेत और किसी भी डील में इजरायल की गाजा से वापसी की हमास की शर्त है।

इजरायल ने साफ नहीं किया अपना रुख


टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने अभी तक अमेरिका को यह नहीं बताया है कि पहल पर उसका क्या रुख है। एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा है, 'हम वर्तमान में बेहतर स्थिति में हैं, ऐसे में युद्ध विराम हमारी शर्तों पर होगा। हम लिटानी नदी से हिजबुल्लाह की वापसी और सीमा के पास के क्षेत्रों से हिजबुल्लाह की साइटों को खत्म करने की शर्त रखेंगे।'

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब हिजबुल्लाह ने लेबनान में युद्ध विराम की शर्त के रूप में गाजा में युद्ध विराम की अपनी मांग को छोड़ने के संकेत दिए हैं। हिजबुल्लाह के डिप्टी लीडर नईम कासिम ने मंगलवार को एक टेलीविजन भाषण में कहा कि वे लेबनानी संसद के अध्यक्ष नबीह बेरी की कोशिश का समर्थन करते हैं, ताकि बिना किसी शर्त के युद्धविराम सुनिश्चित किया जा सके।

जमीन पर युद्ध विराम की संभावना कम


कार्नेगी मिडिल ईस्ट सेंटर के एक्सपर्ट मोहनद हेज अली ने कहा कि फिलहाल इजरायल हिजबुल्लाह पर सैन्य रूप से दबाव बढ़ाकर ऊपरी हाथ हासिल करने में सक्षम है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि युद्ध विराम के लिए हिजबुल्लाह का आह्वान दिखाता है कि वह पीछे हट गया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि एक साल तक दुनिया इस युद्ध विराम की मांग करती रही, हिजबुल्लाह ने इस पर सहमत होने से इनकार कर दिया। हिजबुल्लाह ने अब अपना सुर बदल लिया है। उन्होंने कहा कि हम इस संघर्ष का एक कूटनीतिक समाधान चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.