विन्ध्य को देश का बेहतर क्षेत्र बनाने की संकल्पना है: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 20-12-2025 12:36 PM
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य को देश का बेहतर क्षेत्र बनाने की संकल्पना के साथ कार्य कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग रोजगार आदि क्षेत्रों में यह क्षेत्र अग्रणी बनने की ओर अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विन्ध्य की विभूतियों को गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

टी.बी. चैनल विस्तार के विन्ध्य गौरव सम्मान - विन्ध्य म पंचायत कार्यक्रम में रूबरू होते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गत दस वर्षों में विन्ध्य की तस्वीर बदली है। केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से यहाँ विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्य हुए हैं और अब यह क्षेत्र अग्रणी क्षेत्र के तौर पर जाने जाना लगा है। उन्होंने कहा कि रीवा व विन्ध्य में सीमेंट, पावर, वाइल्डलाइफ, पर्यटन के साथ ही धार्मिक स्थल हैं। कनेक्टिविटी हो जाने से विकास और बढ़ा है। रीवा से दिल्ली के लिये वायुसेवा शुरू हो गई है। अब तक रीवा से 850 यात्री व दिल्ली से 840 यात्री वायुयान में यात्रा कर चुके हैं। आगामी 22 दिसंबर से रीवा-इंदौर की नियमित वायुसेवा आरंभ हो रही है। हमारी संकल्पना है कि रीवा एयरपोर्ट से एयरबस प्रारंभ हो इसके लिये एयरपोर्ट विस्तार का कार्य भी किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर व विकसित भारत का सपना स्वस्थ्य नागरिकों के आधार पर ही पूरा होगा इस उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर वृद्धि की जा रही है। रीवा सहित प्रदेश के पांच पुराने मेडिकल कालेज व उनसे संबंद्ध चिकित्सालयों के नवीन भवन निर्मित किये जा रहे हैं। आगामी दिनों में बाणसागर की नहरों से रीवा की एक एक इंच भूमि सिंचित हो जायेगी और यह क्षेत्र अग्रणी होगा। उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिये जागरूक किया जा रहा है। बसामन मामा गौवंश वन्य बिहार में 10 हजार गौवंश संरक्षित हैं। वहां प्राकृतिक खेती केन्द्र स्थापित कर प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आगामी 25 दिसंबर को किसान सम्मेलन व प्राकृतिक खेती कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा गौ उत्पादों का निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह 25 दिसंबर को ही रीवा में श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिभा का भी अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में चैनल के बृजेश राजपूत ने उप मुख्यमंत्री जी से संवाद किया। इस दौरान ज्ञानेन्द्र तिवारी, अंचल शुक्ला, श्वेता जी, अपूर्वा जी सहित शहर के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.