16 कलेक्टरों के अहं में अटकी ‘अविरल नर्मदा’...:तट से 5 किमी के दायरे में हटाना है अतिक्रमण

Updated on 01-12-2025 01:40 PM

16 जिलों में नर्मदा किनारे से 5 किमी के दायरे में अतिक्रमण हटाने का मामला अहं के टकराव में उलझ गया है। शासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग को अधिकृत किया है। लेकिन, जब डीएफओ ने कलेक्टरों को टास्क फोर्स की मीटिंग करने और कार्रवाई के लिए पत्र लिखा तो कलेक्टरों ने इसे तवज्जो नहीं दी।

कुछ कलेक्टरों ने आपत्ति जताई कि 5 किमी की परिधि स्पष्ट नहीं है। यह किस अधिनियम या भू-सर्वे मानक से निर्धारित है? थक-हारकर डीएफओ ने खुद ही बीट गार्डों से सूची बनवाना शुरू कर दी है।इस मामले में सभी 16 जिलों के कलेक्टरों से संपर्क किया तो 14 ने कमेंट करने से इनकार कर दिया। दो कलेक्टरों ने कहा कि हमें इस बारे में पता नहीं है।

आदिवासी जिलों में समस्या ज्यादा आलीराजपुर में नर्मदा तट से 5 किमी की परिधि में कई आदिवासी गांव हैं। इनके लिए शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि 31 दिसंबर 2005 से पहले से जो काबिज हैं उन्हें छेड़ा नहीं जाएगा। लेकिन असल समस्या है उन लोगों की, जिनके पास पुराना पट्‌टा नहीं है और वे हटने को भी तैयार नहीं है। इसका सर्वे भी करवाया गया है। निर्देशों में कहा गया है कि 2005 के बाद हुए अतिक्रमणों की पहचान सैटेलाइट इमेजरी और अन्य तकनीकी साधनों से की जाए।

कलेक्टर की जरूरत इसलिए... सितंबर आदेश दिया गया था कि ​वन विभाग को कब्जे हटाना है, कलेक्टरों को सहयोग करना है। जिलों में टास्क फोर्स बनी है, जिसमें डीएफओ के साथ कलेक्टर-एसपी हैं। डीएफओ इस मामले को टास्क फोर्स में लेकर गए तो स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बताया जा रहा है, कलेक्टरों को ये रास नहीं आ रहा कि डीएफओ कैसे उन्हें पत्र लिख सकते हैं। वहीं डीएफओ का कहना है, हमने आदेश नहीं दिया, अनुरोध ही किया था।

अतिक्रमण डीएफओ को हटाना है। इसके लिए जिलों में टास्क फोर्स बनी है। डीएफओ इनसे बातचीत करेंगे। कहीं दिक्कत है तो हम समन्वय बनाकर काम कराएंगे। 

-जितेंद्र गुप्ता, एसडीओ, प्रोटेक्शन, वन

इन जिलाें में होनी है कार्रवाई

आलीराजपुर, धार, देवास, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर और हरदा।

इसलिए जरूरी है कार्रवाई नर्मदा ग्लेशियर से नहीं निकलती, बल्कि अपने वन क्षेत्र से ही जल प्राप्त करती है। अतिक्रमण से वन क्षेत्र खत्म हो रहा है। नदी के पुनर्जीवन के लिए ‘अविरल नर्मदा अभियान’ शुरू किया गया है। इसमें तट पर पौधरोपण आदि कार्य होंगे। इसके लिए कब्जे हटाना जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.