पाकिस्तानी नागरिक हैं ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों का नरसंहार करने वाले दोनों आतंकी, बाप-बेटे ने मचाया कत्लेआम, लश्कर पर शक
Updated on
15-12-2025 01:28 PM
सिडनी: सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का के दौरान हुए आतंकी हमले ने ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है। ये आतंकी हमला भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मेल खाता है। घटना के बाद जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें दोनों आतंकियों को बेरहमी से बंदूक चलाते देखा जा सकता है। उनके बंदूक चलाने के अंदाज से लगता है कि उन्होंने पिछले कई महीनों से बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ली होगी और प्रैक्टिस किया होगा। रविवार शाम को हुए इस आतंकवादी हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं।न्यू साउथ वेल्स की पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस आतंकी हमले की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है की इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दोनों हमलावर बाप-बेटे हैं। पिता का नाम साजिद अकरम था, जो 50 साल का है। वो अब मारा जा चुका है। वहीं बेटे की उम्र 24 साल है और उसका नाम नवीद अकरम है। पुलिस कार्रवाई में साजिद अकरम मारा गया, जबकि नावीद अकरम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस हमले को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में सबसे घातक आतंकी घटनाओं में से एक माना जा रहा है
पाकिस्तानी नागरिक हैं दोनों आतंकी वहीं, सीबीसी न्यूज ने अमेरिकी खुफिया सूत्रों और ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के हवाले से दोनों आतंकियों को पाकिस्तानी नागरिक बताया है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे और सिडनी में रह रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गोलीबारी के बाद पास की एक सड़क पर एक कार से कई "इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस" यानि विस्फोटक बरामद किए गए, जिससे आशंका है कि हमले की साजिश इससे काफी ज्यादा तबाही फैलाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की थी। ऑस्ट्रेलियाई खुफिया एजेंसी ASIO ने पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक, पहले से सुरक्षा एजेंसियों के नजर में संदिग्ध था, लेकिन उसे तत्काल खतरे के रूप में लिस्ट नहीं किया गया था। इस खुलासे के बाद सुरक्षा तंत्र की नाकामियों को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।हालांकि इस हमले के बीच एक नाम ऐसा भी उभरा है जिसे दुनिया भर में बहादुरी के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। 43 साल के स्थानीय फल विक्रेता अहमद अल अहमद। जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर हमलावर के हाथ से बंदूक छीनकर उसे निहत्था कर दिया। वायरल वीडियो में देखा गया कि अहमद ने पीछे से एक बंदूकधारी पर झपट्टा मारा, उसका हथियार छीन लिया। अहमद को दो गोलियां लगीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…