जिले में मशाल गौरव यात्रा रथ का भव्य स्वागत

Updated on 19-01-2026 11:15 AM

बेमेतरा।  भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन आगामी 14 फरवरी 2026 से किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन खेलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मशाल गौरव यात्रा प्रारंभ की गई है, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में 18 जनवरी को मशाल गौरव यात्रा का रथ बेमेतरा जिला पहुँचा, जहाँ उसका बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ स्वागत, छात्राओं ने मोहा मन

मशाल गौरव यात्रा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर पहुँची, जहाँ जिला खेल अधिकारी सुश्री पिंकी मनहर सहित अन्य अधिकारियों ने रथ एवं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के शुभंकर ‘मोर वीर’ का स्वागत किया। स्वागत अवसर को और भी यादगार बनाते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा संघ के सचिव एवं प्रशिक्षक  अजय वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा भी शुभंकर मोर वीर का अभिनंदन किया गया।

नगर में निकली रैली, सिग्नल चौक पर आतिशबाजी से स्वागत

मशाल गौरव यात्रा रथ एवं शुभंकर मोर वीर के साथ बच्चों द्वारा रैली भी निकाली गई। रथ यात्रा बेमेतरा नगर में भ्रमण करते हुए सिग्नल चौक पहुँची, जहाँ आतिशबाजी के साथ रथ का भव्य स्वागत किया गया। यहाँ पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मोर वीर का स्वागत कर खेलों के प्रति अपना उत्साह प्रकट किया।

स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में हुआ सम्मान समारोह

रथ यात्रा इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कांटेली पहुँची, जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा, प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा  हर्षवर्धन तिवारी एवं पार्षद  गौरव साहू ने शुभंकर मोर वीर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा ने मेडल एवं मोमेंटो भेंट कर मोर वीर का सम्मान किया।

राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स का स्वागत बेमेतरा के लिए गौरव : विजय सिन्हा

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  विजय सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ट्राइबल गेम्स के शुभंकर का बेमेतरा आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कलेक्टर ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

मशाल गौरव यात्रा के बेमेतरा आगमन पर जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जिले के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े सभी व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सफल आयोजन की कामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.