दशहरा के दिन सूने मकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

Updated on 13-11-2024 12:53 PM

भिलाई । एक माह पूर्व दशहरा के दिन खुर्सीपार के जोन 1 के एक परिवार के रावण दहन देखने जाने के दौरान उनके सुने मकान में हुई बडी चोरी के मामले का आज पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख से भी ज्यादा के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में स्वीपर मोहल्ला देना बैंक के पीछे रहने वाले  एस. थॉमस, किशन कुमार व गौरव विलियम शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार पुलिस विधिवत कार्रवाई की कई।


दरअसल यह घटना 12 अक्टूबर दशहरा पर्व की है। 5सी, सड़क 17, जोन-1, खुर्सीपार निवासी डी हेमराज अपने पूरे परिवार के साथ आईटीआई मैदान में दशहरा उत्सव देखने गया था। रात लगभग 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो कीचन के उपर लगा शीट टूटा हुआ मिला। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था लॉकर का ताला तोड कर अन्दर रखा सामान जिसमें इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोर ले गया।


इसकी शिकायत खुर्सीपार पुलिस ने धारा 305, 331 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी के अपराध के रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इसी कड़ी में एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी क्राईम हेम प्रकाश नायक, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयू युनिट निरीक्षक तापेश नेताम एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज द्वारा टीम गठित कर चोरों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल निरीक्षण कर प्राथी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।


यही नहीं आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया। बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती का रहने वाला लड़का एस थॉमस अपने पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात रखा है जिसे बेचने के लिए अपने चार-पांच साथियों के साथ ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल बताये स्थान पर घेराबंदी की और एस. थॉमस के साथ किशन कुमार एवं गौरव विलियम को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर दशहरे के दिन डी हेमराज के घर पर चोरी करना स्वीकार किया।


चोरी के जेवर को तीनों ने आपस में बराबर बराबर बांट लिए। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख के जेवर बरामद तीनों आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 2 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का नेकलेस, 1 जोड़ी सोने का झुमका बड़ा, 1 जोड़ी सोने का छोटा झुमका, 3 नग सोने का चैन 1 चैन में लॉकेट लगा हुआ, 1 नग सोने का रानी हार, 2 नग सोने का कान का छोटा टाप्स, 1 नग सोने का ब्रेसलेट कीमती करीबन 8 लाख 10 हजार बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सगीर खान, विजय शुक्ला, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, रिन्कू सोनी, भावेश पटेल, गुनीत निर्मलकर एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक आर. विनोद की उल्लेखनीय भूमिका रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.