799 रन वाले पाटीदार के लिए एक साल पहले गढ़ी गई स्क्रिप्ट, कोहली के रहते कप्तान बनने की इनसाइड स्टोरी

Updated on 13-02-2025 03:09 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के लिए टीम का नया कप्तान बनाया है। आईपीएल का यह सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। आरसीबी ने यह घोषणा गुरुवार को बेंगलुरु में एक इवेंट में की, जहां टीम के निदेशक के अलावा मुख्य कोच एंडी फ्लावर और रजत पाटीदार मौजूद थे। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया- कई महान खिलाड़ियों ने आरसीबी को शानदार कप्तानी विरासत दी है। अब समय आ गया है कि यह फोकस्ड, निडर और कड़ा प्रतियोगी हमें जीत की ओर ले जाए! दबाव में भी शांत रहना और चुनौतियों का सामना करने की उनकी क्षमता, जैसा कि उन्होंने हमें पहले दिखाया है, आरसीबी के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। देवियों और सज्जनों, शांत और संयमित रजत पाटीदार के लिए तालियां बजाएं!

आरसीबी ने कप्तान के नाम का ऐलान करते हुए कहा- आपका नाम (रजत पाटीदार) इतिहास में दर्ज हो गया है। अब एक नए अध्याय की शुरुआत है! आइए दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रशंसकों को वो दें, जिसका इंतजार उन्होंने इतने सालों से किया है। पाटीदार 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और तीन सीजन में 28 मैच खेलकर 799 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 158.85 का रहा है। 31 साल के पाटीदार उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्हें आरसीबी ने नवंबर में होने वाली बड़ी नीलामी से पहले अपने साथ बनाए रखा था।

रजत पाटीदार ने बताई इनसाइड स्टोरी, कैसे एक साल पहले से थी कप्तानी की तैयारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रजत पाटीदार से जब पूछा गया कि आपको इस बारे में कब पता चला और पहली प्रतिक्रिया क्या थी तो उन्होंने बताया- एक साल पहले टीम के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने इस बारे में पूछा था कि क्या आप कप्तानी करना चाहते हैं तो मैंने कहा था कि आईपीएल से पहले मैं स्टेट टीम की कप्तानी करना चाहूंगा। फिर मैं मध्य प्रदेश स्टेट टीम का भी कप्तान बना तो अनुभव मिला। इसके बाद जब आरसीबी की कप्तानी के लिए विराट के साथ मेरा नाम आने लगा तो और अच्छा लगा। अब फाइनली मैं कप्तान बन चुका हूं। बता दें कि आईपीएल प्राइस को अगर देखा जाए तो विराट कोहली को 21 करोड़ में टीम ने रिटेन किया था, जबकि रजत को 11 करोड़ रुपये मिले हैं।

पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे रजत पाटीदार

बता दें कि यह उनका आईपीएल में पहली बार कप्तान बनने का मौका होगा। हालांकि, उन्होंने 2024-25 सीजन में मध्य प्रदेश की टी-20 (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) और एकदिवसीय (विजय हजारे ट्रॉफी) टीम की कप्तानी की थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पाटीदार ने 9 पारियों में 428 रन बनाए, उनकी औसत 61.14 और स्ट्राइक रेट 186.08 रहा। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 226 रन बनाए, जहां उनकी औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट 107.10 था।

उल्लेखनीय है कि आरसीबी अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, हालांकि वे तीन बार फाइनल में पहुंचे हैं। पिछले पांच में से चार सीजन में टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। लेकिन खिताब जीतने से टीम दूर रही। अब केवल दो टीमें – कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ऐसी बची हैं जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.