कोरबा शहर में सीमांकन विवाद में उलझे सड़क को वर्षों से मरम्मत का इंतजार

Updated on 29-10-2024 12:20 PM

कोरबा  शहर में चंद मीटर के सड़क को मरम्मत का वर्षों से इंतजार है। सीमांकन के विवाद में उलझे सड़क से गुजरना लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है। नगर निगम और राजस्व विभाग के बीच दो पाटों में सैकड़ों लोग हर रोज हलाकान होकर व्यवस्था को कोस रहे हैं।शासकीय विभागों की उदासीनता सैकड़ो लोगो के लिए हर दिन की परेशानी का सबब बन गई है।


इसी कॉलोनी से लगी हुई कोरबा के बड़ें निजी अस्पतालें, मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक आदि स्थित है। जहां हर रोज सैकड़ो मरीज व उनके स्वजन हिचकोले खाते कच्ची सड़क से गुजरते है।


कई बार अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को इससे काफी नुकसान होता है। थोड़ी भी बारिश हो जाने के बाद यह मार्ग और भी ज्यादा खराब एवं असुरक्षित हो जाती है।


अस्पताल संचालकों की माने तो मरीजों को ध्यान में रखते हुए सड़क का अस्थायी निर्माण कई बार निजी मद से किया गया है, लेकिन एक समय के बाद सड़क वापस से खराब हो जाती है। पेंच यह भी है कि सार्वजनिक सड़क पर पक्का निर्माण निजी रूप से नहीं कराया जा सकता है।


क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी

कोसाबाड़ी से मंगलम विहार कालोनी के लिए पक्की सड़क की सुविधा नहीं होने से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन एक पक्की सड़क तक उन्हें उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। खासकर अगर थोड़ी बारिश हो जाए तो मंगलम विहार कालोनी के लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।


गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ से पूरा मार्ग सराबोर हो जाता है। खास बात यह है कि मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है। अंधेरे के कारण रात में हादसे होने का खतरा बना रहता है। दूसरी ओर अव्यवस्था के कारण लोगों के घरों में जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का भी खतरा बना हुआ है।


मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

इसी कॉलोनी से लगी हुई कोरबा की बड़ी निजी अस्पतालें, मेडिकल स्टोर, ब्लड बैंक स्थित है। इस वजह से हर रोज सैकड़ो मरीज व उनके स्वजन हिचकोले खाते इस कच्ची सड़क से गुजरते है। खासकर अस्थि और प्रसव पीड़ा के मामलों में जर्जर सड़क के कारण मरीजों को अधिक समस्या होती है। कुछ समय पहले मार्ग पर एक मरीज को परेशानी हुई थी। जिससे आक्रोशित स्वजनों ने मार्ग पर प्रदर्शन भी किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.