एकीकृत किसान पोर्टल में तेजी से किया जा रहा रकबा संशोधन का कार्य

Updated on 10-01-2026 12:07 PM

राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिले में किसानों को धान बिक्री के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एकीकृत किसान पोर्टल अंतर्गत कृषकों के खसरा, रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण, नवीन पंजीयन, वारिसान पंजीयन, वन पट्टा सहित त्रुटि सुधार से संबंधित विभिन्न तरह के आवेदन प्राप्त हुए थे। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में कृषकों को नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन जैसे आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण किया जा रहा है। अब तक लगभग 150 कृषकों के तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया है।

ग्राम मनगटा के किसान  अमर कुमार साहू ने बताया कि ऑनलाईन टोकन काटते समय गलती से 26 क्विंटल की जगह 14 क्विंटल का टोकन कट गया था। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में धान बिक्री के लिए टोकन कटवाया था। इस तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब समस्या का समाधान होने के बाद 9 दिसम्बर को उन्होंने अपने धान की बिक्री की है। ग्राम गठुला के किसान  जशवंत निर्मलकर ने बताया कि उन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन करवाया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 6.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे धान की खेती कर रहे है। जिसमें से 1.5 एकड़ में धान के स्थान पर अन्य फसल की त्रुटिपूर्ण एण्ट्री होने के कारण वे अपने धान की बिक्री नहीं कर पा रहे थे। आवेदन करने के बाद समस्या का सुधार हुआ और 15 जनवरी को 129 क्विंटल का टोकन प्राप्त हुआ है। ग्राम भंवरमरा के किसान  रामअवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा संशोधन कराया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 4 एकड़ कृषि भूमि है और वह धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला में धान की बिक्री करते हैं। 51 डिसमिल रकबे का धान बिक्री के लिए टोकन कट गया था, जिसके कारण केवल 68 क्विंटल धान ही पोर्टल दिखा रहा था। एकीकृत किसान पोर्टल में आवेदन करने पर इसका निराकरण किया गया और दो टोकन मिला। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि 19 दिसम्बर को 60 क्ंिवटल एवं 6 जनवरी को 18.4 क्विंटल धान की बिक्री हो गई है।

जिला खाद्य अधिकारी  रविन्द्र सोनी ने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों व पटवारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन उपरांत विवरण संशोधन का प्रावधान समस्त समितियों में समिति लॉगिन किया गया है। इसके अलावा खसरा व रकबा सुधार, कैरी फारवर्ड, फसल विवरण की प्रविष्टि, नवीन पंजीयन, रकबा संशोधन अन्य कार्रवाई हेतु कृषकों से अपील की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एकीकृत किसान पोर्टल में तथा 31 जनवरी 2026 तक सभी प्रकार के संशोधन किए जाएंगे। 15 जनवरी 2026 तक कैरी फारवर्ड, वन अधिकार पट्टाधारी कृषकों का नवीन पंजीयन, त्रुटि पूर्ण आधार के प्रकरण में पूर्ण पंजीयन निरस्त कर नवीन पंजीयन, राजस्व विभाग द्वारा की गई गिरदावरी एवं भौतिक सत्यापन के आधार पर कलेक्टर की अनुशंसा पर नवीन पंजीयन किए जाएंगे। एकीकृत किसान पोर्टल में कार्य हेतु समस्त समितियों में समिति लॉग इन में प्रावधान किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.