प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बनी केवलराम और उनके परिवार के लिए आशा की किरण

Updated on 04-02-2026 12:05 PM

राजनांदगांव।  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कच्चे मकानों और असुरक्षित परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे नागरिकों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अमलीडीह निवासी  केवलराम कंवर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पक्का आवास स्वीकृत होना खुशियों भरा था। ग्राम अमलीडीह निवासी  केवलराम ने बताया कि जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके नाम से आवास स्वीकृत हुआ, तो इस खबर से पूरे परिवार के लिए वर्षों पुरानी चिंता आशा में बदल गई।  केवल राम ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना ने मुझे घर देकर मेरा और परिवार का जीवन बदल दिया। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से न केवल उनका जीवन सुरक्षित हुआ है, बल्कि समाज में उनका मान-सम्मान भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे अपने दोनों पुत्रों का विवाह नया घर प्रवेश करने के बाद किया है। नये घर में अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी रह रहे हैं।

 केवलराम कंवर ने बताया कि अपने परिवार के साथ कच्चे जर्जर आवास में निवास करता था। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए पक्का मकान बनाने का सोचते रहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे।  केवलराम ने कहा कि कच्चे मकान में बारिश, ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं और पानी टपकता था और ठंड के मौसम में पूरी रात आग के सहारे परिवार को रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि दो पुत्र होने से उनके भविष्य को लेकर सोच में रहता था कि उनकी शादी के बाद परिवार बड़ा होगा, तो कच्चे मकान में गुजर-बसर कैसे होगा। ऐसा सोच-सोच कर ही उनका जीवन व्यतीत हो रहा था।

 केवलराम ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने घर आकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति के संबंध में सूचना दी। प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होते ही बिना देर किये अपना घर बनाना प्रारंभ कर दिया, प्लींथ लेवल होने के बाद दूसरा किस्त की राशि प्राप्त हुई, उसके बाद छत स्तर में तीसरे किस्त की राशि प्राप्त हुई। तीसरी किस्त प्राप्त करने के बाद घर की ढलाई पक्का आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया। अब पक्के घर में हम सपरिवार चैन से रह रहें है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बिना निर्बाध रूप से सीधे बैंक खाते में आवास निर्माण की पूरी राशि 1 लाख 30 हजार रूपए प्राप्त हुई और अपना घर बनवाया।  रोजगार गारंटी योजना से पूरी मजदूरी राशि भी प्राप्त हुई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ, जिसका उपयोग हमारे द्वारा अपने पक्के आवास में निर्मित रसोई घर में कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की मदद के लिए शासन के प्रति अपना आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.