गुरू का स्थान सदैव ऊंचा रहा हैः कलेक्टर लंगेह

Updated on 22-07-2024 05:54 PM

कोरिया। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पर राज्य के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी कड़ी में जिले के महलपारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में जिला स्तरीय गुरु पूर्णिमा का आयोजन कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में किया गया। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में भी आयोजन किया गया।
महलपारा के स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में मां सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कक्षा पहली के तस्कीन और कक्षा दूसरी के एकाक्षर गौतम ने अतिथियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरू का स्थान सदैव ऊंचा रहा है। समाज, देश और प्रदेश के विकास में गुरुओं का योगदान अतुलनीय था, है और रहेगा। उन्होंने महान संत कबीर दास की प्रसिद्ध दोहा को याद करते हुए कहारू
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने, गोविन्द दियो बताय।।
उन्होंने समझाया कि इस दोहे में बहुत गम्भीर बातें कही गई हैं। गुरू और गोविंद (भगवान) एक साथ खड़े हों तो किसे प्रणाम करना चाहिए? गुरू को अथवा गोविंद को? ऐसी स्थिति में गुरू के श्रीचरणों में शीश झुकाना उत्तम है, जिनके कृपा रूपी प्रसाद से गोविंद का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें सदैव अपने शिक्षकों और गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उनके बताए मार्ग हमारे जीवन में नई रोशनी फैलाने का काम करते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बच्चों को गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु दीपक के समान हैं, जो स्वयं जल कर बच्चों के जीवन को प्रकाशित करते हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हमें सदैव गुरु की वाणी और उनके बताए मार्ग को जीवन में उतारना चाहिए।
प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों ने गुरु वंदना पर नृत्य, माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और गुरु वंदना प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं की उन्नति जयसवाल ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए बहुत प्रेरक भाषण प्रस्तुत किया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक कलावती यादव, आदित्य नारायण मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा सहित वर्तमान पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र सिंह, शेर मोहम्मद, और कनिष्ठ शिक्षक अपर्णा गौतम को जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद ममता गोयन, प्राचार्य अभय कुमार शर्मा, डीएमसी संजय सिंह, एमआईएस विनय मोहन भट्ट, एसएमडीसी के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.