वो खिलाड़ी जो बिना कोई इंटरनेशनल रन बनाए महान बन गया, किस बात को बताई थी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती

Updated on 24-09-2025 03:20 PM
नई दिल्ली: बेहद लोकप्रिय और महान अंपायर हेरोल्ड ‘डिकी’ बर्ड का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बर्ड ने 1973 और 1996 के बीच अपने लंबे करियर में 66 टेस्ट और 69 एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की थी। अंपायर के तौर पर बर्ड का आखिरी टेस्ट 1996 में लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसी मैच में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने टेस्ट प्रारूप में पदार्पण किया था।

यॉर्कशर काउंटी क्लब ने जारी किया था बयान

यॉर्कशर काउंटी क्लब ने यहां जारी बयान में कहा, ‘यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब को बड़े दुख के साथ यह घोषणा करनी पड़ रही है कि क्रिकेट के सबसे चहेते लोगों में से एक हेरोल्ड डेनिस ‘डिकी’ बर्ड एमबीई ओबीई का 92 वर्ष की आयु में अपने घर पर निधन हो गया।’ उन्होंने कहा, ‘वह अपने पीछे खेल भावना, विनम्रता और खुशी की विरासत के साथ कई पीढ़ियों के प्रशंसकों की एक फौज छोड़ गये हैं।’

डिकी बर्ड का डॉमेस्टिक करियर

बर्ड का यॉर्कशर के साथ लंबे समय तक जुड़ाव रहा। उन्होंने 1956 में इस काउंटी क्लब के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की और 1964 में करियर समाप्त होने तक 93 मैचों में 3,314 रन बनाए। इसमें दो शतक भी शामिल हैं
क्लब ने कहा, ‘इस समय यॉर्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब में हर किसी की संवेदनाएं डिकी के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। क्लब में सभी लोग उन्हें बहुत याद करेंगे क्योंकि उन्होंने यहां सभी के समर्थन में अविश्वसनीय रूप से बहुत समय बिताया। उन्हें यॉर्कशर के इतिहास के सबसे महान इंसान में से एक के रूप में याद किया जाएगा।’

इस को बताया था बर्ड ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती

यॉर्कशर के साथ डिकी बर्ड ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। 1959 में बर्ड ने अपने करियर की सबसे लंबी पारी (नाबाद 181 रन) खेली। लेकिन, इसके बाद अगले ही मैच में उनको ड्रॉप कर दिया गया था क्योंकि सीनियर खिलाड़ी टेस्ट ड्यूटी से वापस आ गए थे। इसके बाद 1959 के अंत में ही उन्होंने लीसेस्टशायर जॉइन कर लिया।

उन्होंने अपने पहले ही सीजन (1960) में काउंटी कैप जीती, जिसमें उन्होंने 1,000 फर्स्ट क्लास रन भी बनाए। लेकिन बाद में यॉर्कशायर छोड़ने के फैसले को डिकी बर्ड ने 'अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती' बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.