जल जीवन मिशन से बदली ग्राम हालेकोसा की तस्वीर

Updated on 11-10-2025 12:30 PM

राजनांदगांव। शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम हालेकोसा में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम हालेकोसा की निवासी कान्ति बाई के घर अब नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। कान्ति बाई ने बताया कि पहले गांव में पानी की बहुत समस्या थी। पानी के लिए दूर के हैंडपंप और कुएं तक जाना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में स्वच्छ जल नहीं मिलने से बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता था, लेकिन जल जीवन मिशन के आने के बाद अब उनके घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पानी मिल रहा है। जल जीवन मिशन के आने से महिलाओं का श्रम कम हुआ है और परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। ग्राम हालेकोसा के ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन से गांव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। ग्रामवासियों ने जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.