MP में पांच अगस्त तक बढ़ाई ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन की अवधि

Updated on 01-08-2024 12:30 PM
भोपाल। प्रदेश में किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग अब पांच अगस्त तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। पहले उपार्जन की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, लेकिन कई किसानों द्वारा स्लॉट बुक करने के बाद भी उपार्जन नहीं हो पाया और कुछ किसान स्लॉट बुक करने से वंचित हो गए थे। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कृषि विभाग ने उपार्जन की अवधि पांच अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसान हित में लिए गए इस निर्णय पर प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया।कृषि मंत्री ने बताया कि स्लॉट बुकिंग के बाद भी उपार्जन नहीं होने और कुछ किसानों के द्वारा स्लॉट बुक न कर पाने की बात संज्ञान में आई थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री से कुछ दिन और उपार्जन करने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने किसानों के हित में स्वीकार करते हुए पांच अगस्त तक मूंग के उपार्जन का निर्णय लिया। इसके पश्चात सरकार द्वारा एक अगस्त से बुकिंग के लिये नए सिरे से स्लॉट खोल दिए गए हैं।

4,217 करोड़ रुपये की खरीदी मूंग

यहां पर यह बता दें कि इस सीजन में अभी तक प्रदेश में 1,87,194 किसानों से 5,12,247 टन मूंग का उपार्जन किया जा चुका है। इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 4217.48 करोड रुपये है। केंद्र सरकार ने 3.30 लाख टन मूंग खरीदने का लक्ष्य दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से इसे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा इसे लेने की सैद्धांतिक सहमति दी जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.