पाकिस्तान और अफगानिस्तान में नहीं टिक पाएगा शांति समझौता, जानिए जिन्ना के देश को क्यों डंसेगा तालिबान का 'सांप'?

Updated on 22-10-2025 02:21 PM
इस्लामाबाद: पिछले कुछ महीनों से तालिबान और पाकिस्तान एक दूसरे के खून के प्यासे हो चुके हैं। कतर में शांति समझौते पर सहमति मिलने के बाद ही अफगानिस्तान की तालिबान सेना के चीफ ऑफ स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान फिर हमला करता है, तो वो जड़ से मिट जाएगा। कतर समझौते के दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे की सीमा और संप्रभुता का सम्मान करने की बात मानी है। लेकिन, पाकिस्तान ने जब कहा कि तालिबान के साथ डूरंड लाइन पर बात हुई है तो तालिबान ने उसे तुरंत झूठा करार दे दिया। कतर की तरफ से जारी नई प्रेस रिलीज में भी डूरंड लाइन की कोई चर्चा नहीं की गई थी।

यानि डूरंड लाइन पर कोई बात नहीं हुई है, इसीलिए सवाल ये हैं कि क्या ये युद्धविराम सिर्फ क्षण भर के लिए है? क्योंकि संघर्ष के असली कारण अब भी जस के तस बने हुए हैं। सीमाओं के पार अविश्वास, वैचारिक मतभेद और राजनीतिक हितों की उलझनें किसी भी वक्त इस नाजुक शांति को भंग कर सकती हैं।

पाकिस्तान और तालिबान में शांति संभव क्यों नहीं?
दरअसल, संघर्ष की वजहें इतनी ज्यादा गहरी हैं कि उसे खत्म करना नामुमकिन सा दिखता है। विवाद की जड़ें पाकिस्तान के उस आरोप में हैं कि अफगान तालिबान, पाकिस्तानी तालिबान (तहरीक-ए-तालिबान) यानी टीटीपी को पनाह और समर्थन दे रहे हैं। इस्लामाबाद का दावा है कि टीटीपी, अफगानिस्तान से संचालित होकर पाकिस्तान में इस्लामिक कानून लागू करने और तालिबान जैसा शासन व्यवस्था लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती है। लेकिन यूनाइटेड नेशंस की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान में रहते हैं, वहां उनकी ट्रेनिंग होती है और उनके हाथों में वो हथियार आ गये हैं, जो साल 2021 में अमेरिका छोड़कर गया था।अमेरिकी हथियारों के दम पर टीटीपी की हमलावर क्षमता कई गुना बढ़ी है, जिसने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम कर दिया है। इसके अलावा तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के भारत दौरे ने पाकिस्तान की भौंहें चढ़ा दी हैं। ताजा विवाद उस वक्त बढ़ा, जब पिछले महीने टीटीपी ने पाकिस्तान में एक पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर खतरनाक आत्मघाती हमला कर दिया, जिसमें 23 लोग मारे गए। पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में काबुल और कंधार में टीटीपी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके बाद अफगान बलों ने डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमला कर दिया और पाकिस्तानी सेना के 58 जवानों को मारने का दावा किया। पाकिस्तान ने 23 की मौत कबूली।
पाकिस्तान को क्यों डंस रहा तालिबान का 'सांप'?
दरअसल पाकिस्तान को आज वही सांप डंस रहा है, जिसे दशकों से पाकिस्तान ने पाल पोसकर लगातार जहरीला ही बनाया है। इस्लामाबाद ने 1990 के दशक से तालिबान को क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने के औजार के रूप में इस्तेमाल किया। भारत को चोट पहुंचाने के लिए अफगानिस्तान को स्ट्रैटजिक डेप्थ बनाने की कोशिश की। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद ही कबूल किया है कि पाकिस्तान ने डबल स्टैंडर्ड की नीति अपनाई। एक तरफ उसने आतंकवाद की निंदा की, दूसरी तरफ चरमपंथी समूहों को पाला-पोसा।
उसी नीति का नतीजा है कि आज तालिबान अफगानिस्तान पर राज कर रहे हैं और पाकिस्तान में हर दिन आम लोगों से लेकर सैनिक मर रहे हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले 9 महीने में पाकिस्तानी सेना के 2400 जवान मारे गये हैं। इसीलिए पाकिस्तान में हमले तभी खत्म होंगे, जब टीटीपी खत्म हो और टीटीपी ने जिस तरह से अपना विस्तार किया, उससे लगता नहीं कि पाकिस्तान उसे खत्म कर पाएगा। टीटीपी को खत्म करने के लिए उसे अफगानिस्तान में फिर हमले करने पड़ेंगे और वो अगर ऐसा करता है, तो फिर तालिबान के साथ उसका युद्ध होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.