नमन धीर को आउट कर पाकिस्तानी ने की गिरी हुई हरकत, देखकर आपका भी खून खौल उठेगा

Updated on 17-11-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2025 में इंडिया ए का सामना पाकिस्तान ए से बीते 16 नवंबर को दोहा में हुआ। इस मैच को पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से जीत लिया। उन्होंने इंडिया ए को एकतरफा मैच में हरा दिया। पाकिस्तान ए के खिलाड़ी ने इस मैच में इंडिया ए के नमन धीर से बदतमीजी भी की, जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है।

नमन धीर को आउट करने के बाद सान मसूद ने की गंदी हरकत

दरअसल, इंडिया ए की पारी का 9वां ओवर पाकिस्तान ए की तरफ से साद मसूद डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर आउट हो गए। नमन के आउट होने के बाद साद ने सारी हदें पार कर दी। उन्होंने नमन को देखकर गुस्से में बाहर जाने का इशारा किया। इस पूरे मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कुछ ऐसा रहा मैच का बाल

पाकिस्तान ए के कप्तान इरफान खान ने इंडिया ए के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंडिया ए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने तेज गति से 45 रन बनाए। नमन धीर 35 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। पाकिस्तान ए के लिए सर्वाधिक 3 विकेट शाहिद अजीज ने लिए। 2-2 विकेट साद मसूद और माज सदाकत ने लिए। 1-1 विकेट उबैद शाह, अहमद दानियाल और सूफियान मुकीम ने लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.