पाकिस्तानी सेना 75 सालों में कश्मीर नहीं ले पाई... तालिबानी अधिकारी ने मुल्ला मुनीर की कर दी खुलेआम बेइज्जती, दिया चैलेंज

Updated on 01-11-2025 12:36 PM
काबुल: अफगान तालिबान के सूचना मंत्री के सलाहकार कारी सईद खोस्ती ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को सैन्य शासन बताया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व के बड़बोले की पोल खोल दी है। खोस्ती ने पाकिस्तानी सेना के सोवियत संघ के खिलाफ मुजाहिदीन युद्ध और अमेरिका के खिलाफ तालिबान युद्ध में जीत के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनमें इतना ही दम है तो वे कश्मीर को 75 सालों में क्यों नहीं ले सकते? खोस्ती ने दावा किया कि इस्तांबुल में हालिया वार्ता के दौरान तालिबान के साथ पाकिस्तानी वार्ताकारों का व्यवहार अपमानजनक रहा है।

पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व पर साधा निशाना

खोस्ती ने यह बातें पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी आदिल राजा के साथ एक इंटरव्यू में कही हैं। एक अज्ञात जगह से दिए गए ऑनलाइन वीडियो इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान की फौज में एक खास वर्ग है जो अपनी जनता में मीडिया के जरिए प्रोपेगैंडा फैलाता है कि हमने अमेरिका को शिकस्त दिया, हमने रूस को शिकस्त दिया।'

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की बेइज्जती

उन्होंने आगे कहा, अगर आपने अमेरिका को शिकस्त दिया है, रूस और नाटो को शिकस्त दिया है, तो फौजी हुक्मरान से मेरा सवाल है कि पाकिस्तान का ये फौजी हुक्मरान कश्मीर की चंद किलोमीटर जमीन क्यों आजाद नहीं कर सकता है। खोस्ती ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी केवल झूठा दावा करते हैं। असल में रूस और अमेरिका की जंग में पाकिस्तानी जनरलों ने बेशुमार दौलत बनाई। वे अरबपति और करोड़पति हो गए, उन्होंने जमीने खरीदीं।खोस्ती ने कहा कि अमेरिका और सोवियत संघ के खिलाफ जीत में पाकिस्तानी सेना की कोई भूमिका नहीं है। ये अफगान लोगों के संघर्ष का नतीजा है। 21 सालों में (जंग के दौरान) अमेरिका से पाकिस्तान को अरबों डॉलर आया, जिससे पाकिस्तान के जनरलों ने अपने बंगले बनाए, जजीरे खरीदे। खोस्ती की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले महीने एक सप्ताह तक सीमा पर चले भीषण संघर्ष के बाद दोनों पक्षों ने 19 अक्टूबर पर युद्धविराम पर तैयार हुए थे। हाल ही में इस्तांबुल में वार्ता में इस विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है, लेकिन दोनों तरफ से तनाव बना हुआ है और बयानबाजी जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.