पहलगाम आतंकी हमले को नजरअंदाज किया गया, ऑस्ट्रेलिया में भी वही जिहाद... अरब एक्सपर्ट ने की पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग
Updated on
15-12-2025 01:29 PM
सिडनी/अबू धाबी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार शाम को बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया है कि दो हमलावरों में से एक को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। इस आतंकी हमले में दो पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों की पहचान बाप-बेटे के तौर पर की है, जो पाकिस्तान मूल के हैं। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) न्यूज ने बताया है कि बंदूकधारियों में से एक की पहचान सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनिरिग के रहने वाले नवीद अकरम के रूप में की गई है, जबकि दूसरा हमलावर उसका पिता साजिद अकरम है।
जब यह आतंकवादी हमला हुआ, उस समय बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुका मनाने के लिए एक कार्यक्रम चल रहा था। इस हमले के बाद एक बार फिर इस्लामिक आतंकवाद को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक वक्त अवैध प्रवासियों का खुला स्वागत किया गया और अब उस नीति पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। यहूदियों के खिलाफ हमलों में भारी इजाफा हुआ है, जिसको लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार पर यहूदियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया है। इस बीच अरब एक्सपर्ट ने इस आतंकी हमले के पीछे भी पाकिस्तान का कनेक्शन होने पर दुनिया से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पाकिस्तान समर्थित जिहादी आतंकवाद संयुक्त अरब अमीरात के जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट अमजद ताहा ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले के पीछ पाकिस्तानी विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया है। ये दोनों आतंकी पाकिस्तान मूल के हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यहूदियों के खिलाफ फैलाए जा रहे नफरत को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने लिखा है कि "मैं यहां बोंडी बीच में था। कुछ महीने पहले, भारत ने कश्मीर में इस्लामी पाकिस्तान समर्थित जिहादी आतंकवाद का सामना किया। दुनिया ने इसे नजरअंदाज कर दिया। अब वही विचारधारा ऑस्ट्रिया और बोंडी बीच तक भी पहुंच गई है और यहूदी समुदाय के खिलाफ नरसंहार कर रही है।"उन्होंने आगे लिखा है कि "पाकिस्तान हाल ही में सूडानी मुस्लिम ब्रदरहुड के नेतृत्व वाली सेना को हथियार भी भेज रहा है, जो 80,000 से ज्यादा लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है। यह सब रुकना चाहिए। पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। आज यहूदी-विरोध अब सिर्फ मामूली नफरत नहीं रही। कई जगहों पर, इसे सरकारों द्वारा संरक्षित किया जाता है और माफ किया जाता है, और यहां तक कि बढ़ावा भी दिया जाता है, चाहे वह पूरब में हो या ऑस्ट्रेलिया में। 7 अक्टूबर से ही चेतावनी के संकेत दिख रहे थे। यहूदी-विरोध खुलेआम बढ़ रहा था उसे बर्दाश्त किया जा रहा था, और उसे फैलने दिया जा रहा था। जब नफरत को नजरअंदाज किया जाता है, तो वह बढ़ जाती है। जब आतंकवाद को माफ किया जाता है, तो वह कई गुना बढ़ जाता है। यह उसी का नतीजा है।"
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…