अमेरिका गए मालिक, नौकर ने घर में लगा दी सेंध, चोरी करके खुद भेजा मैसेज, लिखा- 20 दिन में लौटा दूंगा रकम

Updated on 29-07-2024 02:04 PM
 भोपाल। शाहपुरा इलाके में एक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पहले नौकर ने मौके का फायदा उठाकर घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी चुराई और फिर कुछ ही देर बाद घर के मालिक को मैसेज कर खुद के द्वारा चोरी की सूचना भी दे दी। इतना ही नहीं, उसने चुराई गई रकम कुछ दिनों बाद लौटाने की बात भी मैसेज में लिखी। शिकायत पर चूनाभट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपित की तलाश की जा रही है।

बेटा भी शहर से बाहर था

मामले की जांच कर रहे एएसआई विश्वनाथन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग में सब डिवीजनल ऑफिसर (एसडीओ) के पद पर कार्यरत कपिल त्यागी अपने परिवार के साथ शाहपुरा में रहते हैं। वे 19 जुलाई को अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गए थे। साथ ही उनका बेटा चिरायु, जो पेशे से बिल्डर है, वह इंदौर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी का फायदा उठाकर शनिवार को उनके नौकर ने पहले सोना, चांदी समेत नगदी चुराई और उसके बाद शाम को कपिल तिवारी और उनके बेटे को मैसेज भेजकर खुद चोरी की जानकारी दे दी।
घटना के बाद से आरोपित फरार है और मोबाइल ट्रेसिंग में उसकी आखिरी लोकेशन सीहोर की बताई जा रही है। हालांकि फरियादी द्वारा अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर ने घर से क्या-क्या सामान चोरी किया है, फिलहाल उन्होंने सिर्फ आभूषण और नगदी की जानकारी दी है। यह घटना शाहपुरा की उस गली की है, जहां चार महीने पहले न्यूरोलॉजिस्ट अंशुल सिंह के घर भी पचास लाख रुपये की चोरी हुई थी।

अधिकारी की मां के पर्स से चुराई थी चाबी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेटे चिरायु के इंदौर जाने के बाद कपिल की मां और उनका नौकर दीपक यादव ही घर में अकेले थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मां नीचे के फ्लोर पर रहती हैं, जबकि कपिल और उनका बेटा ऊपर के फ्लोर पर रहते हैं। शनिवार दोपहर को उनका नौकर दीपक कपिल की मां को थैरेपी के लिए अस्पताल छोड़कर गया था, इस दौरान उसने मां के पर्स से मकान की चाबी चुरा ली थी।
वहां से वह सीधे घर पहुंचा और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चुराई। चोरी करने के बाद वह वापस अस्पताल पहुंचा और कपिल की मां को वापस घर छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद उसने कपिल और चिरायु दोनों को मैसेज कर चोरी की सूचना दी। चिरायु के दोस्त अमित थरानी ने रात करीब ढाई बजे चूनाभट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच की जा रही है।

दो महीने पहले रखा था काम पर

एएसआई विश्वनाथन ने बताया कि दीपक ने दो महीने पहले कपिल के यहां नौकरी करना शुरू की थी। वह अशोकनगर के चंदेरी का रहने वाला है। उन्होने बताया कि वारदात के बाद आरोपित ने शनिवार की रात को चिरायु को मैसेज किया। इसमें उसने लिखा कि मैने घर से 50-60 हजार रुपए कैश निकाल लिए हैं। परेशान मत होना, 20 दिन बाद स्वयं यह रकम लौटा दूंगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.