जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने की शपथ

Updated on 01-11-2025 12:23 PM

बालोद। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जन्मदिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। 

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश वासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, उप संचालक सहकारी संस्थाएं आरके राठिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राष्ट्र के एकीकरण एवं राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के बहुमूल्य योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस दौरान बालोद जिले के सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुखों के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेएल उइके तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा ने अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी अनिल छारी ने तथा जनपद पंचायत कार्यालय डौण्डीलोहारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.