प्रदेश में उत्तरी ठंडी हवाओं का असर, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

Updated on 06-12-2025 11:49 AM

भोपाल: प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को जहां खंडवा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, वहीं रीवा सबसे ठंडा दर्ज किया गया। खंडवा में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रीवा का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में उत्तरी हवाएं तो चल रही हैं, लेकिन उनकी तीव्रता कम है। इसी कारण दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक प्रदेश में आसमान पूरी तरह साफ है और मौसम शुष्क बना हुआ है। फिलहाल ऐसा कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जो बड़े बदलाव का कारण बने।

हालांकि उत्तर पंजाब पर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिसका कुछ असर उत्तर-पश्चिम यूपी पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में ट्रफ के रूप में सक्रिय है।

24 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर पंजाब में बने पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन फिलहाल 24 घंटे में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को राजधानी भोपाल में रात का तापमान गिरा, जबकि इंदौर में दिन का तापमान नीचे आया । ग्वालियर में दिन और रात, दोनों तापमान में गिरावट दर्ज हुई । जबलपुर में भी रात का पारा कम रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.