नामिनी को 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का किया गया बीमा भुगतान

Updated on 22-01-2026 12:11 PM

राजनांदगांव। भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक  ईश्वर लाल पड़ोती की आकस्मिक मृत्यु होने पर डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती को उनके गृह ग्राम शिकारी महका पहुंचकर, राजनांदगांव संभाग के डाक अधीक्षक  महेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का डाक जीवन बीमा दावा भुगतान का चेक प्रदान किया गया। डाक अधीक्षक  महेन्द्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य डाकघर योजनाओं तथा डाकघर के माध्यम से संचालित शासकीय सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम शिकारी महका निवासी  ईश्वर लाल पड़ोती, पाटनवाड़वी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के तहत 10 लाख रूपए का बीमा करवाया था। उनके द्वारा 3550 रूपए प्रति किस्त के अनुसार 33 किस्तें जमा की थी और  ईश्वर लाल पड़ोती की 4 सितम्बर 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई। डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती द्वारा सितम्बर 2025 में बीमा राशि के लिए दावा किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.