औषधि पादप बोर्ड का स्टॉल रहा लोगो के आकर्षण का केंद्र

Updated on 15-01-2026 01:25 PM

रायपुर।  राजधानी स्थित नेहरू-गांधी उद्यान में 09 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रदेश स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में वन विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड ने सक्रिय भागीदारी की। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में फूल, फलों, सब्जियों और बोनजाइ सहित कई प्रजातियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ के वनों में मिलने वाले 50 स्थानीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र था, जिसने प्रदर्शनी में आए प्रत्येक दर्शक का ध्यान अपनी ओर खींचा।

औषधि पादप बोर्ड और छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के स्टॉल हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं क्योंकि वे औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, मुफ्त वितरण, और उनके महत्व के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करते हैं, खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में, जहाँ जैव विविधता और पारंपरिक औषधियों को बढ़ावा दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि औषधि पादप बोर्ड के कर्मियों ने दर्शकों को विस्तार से जानकारी दी कि कौन सा पौधा किस बीमारी में उपयोगी है। पौधों का वैज्ञानिक नाम क्या है, किस भाग का उपयोग किया जाना चाहिए और सही मात्रा व उपयोग का समय क्या होना चाहिए। यह जानकारी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों सभी के लिए बेहद उपयोगी रही। प्रदर्शनी के दौरान आमजनों को रोजमर्रा की छोटी बीमारियों में काम आने वाले औषधीय पौधों की पहचान और उपयोग की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं होम हर्बल गार्डन (निःशुल्क औषधीय पौधा वितरण) तथा औषधीय एवं सुगंधित पौधों के कृषिकरण को बढ़ावा देने जैसे नवाचार से भी लोगों को अवगत कराया गया।

इस प्रदर्शनी में लगभग 50 हजार से अधिक लोगों ने बोर्ड द्वारा लगाए गए इस औषधीय पौधों के प्रदर्शन को देखा और सराहा। साथ ही आमजनों को जानकारी बढ़ाने हेतु प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। यह पहल राज्य में पारंपरिक वन-औषधि ज्ञान को बढ़ावा देने और लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.