पाकिस्तानी मंत्रियों के साथ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड दिखा:लश्कर का को-फाउंडर भी था

Updated on 31-05-2025 02:16 PM

पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों और कई नेताओं को एक ही मंच पर देखा गया। इस कार्यक्रम में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी, लश्कर का को-फाउंडर आमिर हमजा और हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी मौजूद थे।

इन आतंकियों के साथ मंच साझा करने वालों में पाकिस्तान के फूड मिनिस्टर मलिक राशिद अहमद खान और पंजाब विधानसभा के स्पीकर मलिक मुहम्मद अहमद खान शामिल थे।

ये सभी 28 मई को न्यूक्लियर टेस्ट की 27वीं सालगिरह पर पंजाब में आयोजित कार्यक्रम में थे। इस दौरान इन नेताओं और आतंकियों ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए और खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।

मंत्री ने आतंकियों को देश की पहचान बताया

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पाकिस्तानी नेताओं ने इन आतंकियों को देश की पहचान बताया और उनकी जमकर तारीफ की।

फूड मिनिस्टर मलिक राशिद ने कहा- 'हाफिज सईद और सैफुल्लाह कसूरी जैसे लोग 24 करोड़ पाकिस्तानियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।' उन्होंने यह भी ऐलान किया कि शहबाज सरकार भारत की एयर स्ट्राइक में मारे गए लश्कर कमांडर मुदासिर के भाई को नौकरी देगी।

आतंकी बोला- मुझे पूरी दुनिया जानने लगी है

कार्यक्रम में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर सैफुल्लाह कसूरी भी मौजूद था। इसे पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। कसूरी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकवादियों को शहीद भी कहा।

कसूरी ने दावा किया कि इस हमले के बाद उसे पूरी दुनिया जानने लगी है। उसने कहा, "मुझे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड बताया गया। उन्होंने हमारा नाम इतनी बार ले लिया है कि अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो गया है।"

पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने एक्स पर हमजा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह यह कहते हुए सुनाई दे रहा है, "कश्मीर पाकिस्तान बनेगा, जम्मू पाकिस्तान बनेगा, भारतीय पंजाब खालिस्तान बनेगा।"

कराची और रावलपिंडी में भी रैली निकाली गई

पंजाब के अलावा कराची और रावलपिंडी में भी आतंकी हाफिज सईद के राजनीतिक संगठन, पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग (PMML) ने इस मौके पर कई रैलियां कीं।

रावलपिंडी में आयोजित प्रोग्राम को 'उम्माह की रीढ़, मजबूत पाकिस्तान' नाम दिया गया। इस रैली में शामिल कई आतंकियों और लोगों ने हाफिज सईद, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और अन्य सीनियर मिलिट्री अफसर के पोस्टर ले रखे थे।

गुजरांवाला में लश्कर आतंकी ने पीएम मोदी को धमकी दी

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आतंकी मुजम्मिल हाशमी ने गुजरांवाला में एक रैली को संबोधित किया। हाशमी ने कहा- तुम हमें अपनी गोलियों से डराते हो। मोदी, जब हमारे बच्चे तुम्हारी मिसाइलों से नहीं डरे, तो तुम्हारी गोलियों से क्या डरेंगे।

उसने आगे कहा- न तो भारत के बड़े-बुजुर्ग हमें डरा सकते हैं, न ही मोदी। पाकिस्तान ऐसा देश है जो अपने दुश्मनों को कभी माफ नहीं करता।

पाकिस्तान में आतंकियों और नेताओं का पुराना गठजोड़

पाकिस्तान में आतंकियों और राजनेताओं के बीच गठजोड़ का पुराना नाता रहा है। दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी ओसामा बिन लादेन को जब अमेरिकी सेना ने मारा तो वह पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा हुआ था।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले महीने माना था कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा था कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.