भोपाल में साकार हुआ कुंभलगढ़ दुर्ग जैसा महाराणा प्रताप लोक, चार एकड़ में सुनाई देगी मेवाड़ की वीरगाथा

Updated on 16-12-2025 12:41 PM
भोपाल। राजधानी के तात्या टोपे नगर क्षेत्र में महाराणा प्रताप लोक बनकर तैयार है। करीब चार एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस परिसर को जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध कुंभलगढ़ दुर्ग की प्रतिकृति के तौर पर बनाया गया है। यहां मेवाड़ के राजपूत शासकों खासकर महाराणा प्रताप की शौर्यगाथा को जीवंत किया जाएगा।मप्र पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी अभियंता बृजेश तिवारी ने बताया कि महाराणा प्रताप लोक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

20 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा स्थापित की गई

इस परिसर में महाराणा प्रताप की 20 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसमें वे अपने प्रिय घोड़े चेतक पर आक्रमण की मुद्रा में बैठे हुए नजर आते हैं। मूर्तिकार नीरज अहिरवार ने इस प्रतिमा का निर्माण किया है। प्रतिमा का वजन 2.5 टन है और लागत करीब 35 लाख रुपये आई है।

इस तरह दर्शाया जाएगा महाराणा प्रताप का जीवन चरित्र

मप्र पर्यटन विकास निगम के कार्यकारी अभियंता बृजेश तिवारी ने बताया कि महाराणा प्रताप लोक के प्राचीर को राजपूताना वास्तुकला शैली के आधार पर बनाया गया है। इस परिसर पर 10 करोड़ रुपये की लागत आई है।
इस परिसर में चित्रों और फिल्म के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को प्रदर्शित किया जाएगा। मेवाड़ के राजाओं और महाराणा के जीवन की घटनाओं और कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के लिए गैलरी बनाई गई है। निकास मार्ग पर प्रमुख युद्धों के भित्ति चित्रों की प्रदर्शनी भी होगी।

शिवराज ने की थी लोक की घोषणा

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2022 में महाराणा प्रताप लोक के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसमें महाराणा प्रताप, उनके घोड़े चेतक और उनके सहयोगियों के कार्यों को दर्शाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनकी बहादुरी के बारे में पता चले।

जल्दी ही इसके लोकार्पण की तैयारी

बताया जा रहा है कि पर्यटन विकास निगम इस परिसर को जल्दी ही जिला प्रशासन को सौंप देगा। इसका संचालन जिला प्रशासन को ही करना है। इसे पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव है। जल्दी ही इसके लोकार्पण की तैयारी भी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.