MP सरकार की छुट्टियों का कलेंडर जारी, कर्मचारियों की इतनी छुट्टी खा जाएंगे शनिवार और रविवार

Updated on 29-12-2025 12:08 PM
भोपाल। वर्ष 2026 में 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 104 शनिवार और रविवार रहेंगे। इस प्रकार कुल 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे वहीं, 63 दिन ऐच्छिक अवकाश रहेगा। अधिकारी कर्मचारी वर्ष भर में तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनुमोदन दे दिया है। अब इसे राजपत्र में अधिसूचित करेगा।सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 में कार्य व्यवस्था और छुट्टियों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इस बार भी कर्मचारियों के लिए 5 डेज वर्किंग सिस्टम पहले की तरह ही लागू रहेगा। यानी सरकारी दफ्तर सप्ताह में पांच दिन खुले रहेंगे और शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा। हालांकि सरकार की ओर से ड्यूटी आवर बढ़ाने का प्रस्ताव जरूर रखा गया था, लेकिन इस पर कर्मचारियों और विभागों के बीच सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते कार्य समय में कोई बदलाव नहीं किया गया।

छुट्टियों के लिहाज से 2026 कर्मचारियों के लिए कुछ हद तक राहत भरा साबित हो सकता है। साल 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक घोषित किया गया है। सरकार ने इस बार गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है। इसके साथ ही 2026 में कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, जो कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कर्मचारियों को मिलेगा 62 ऐच्छिक अवकाश

इसके अलावा, कर्मचारियों को 62 ऐच्छिक अवकाशों (Optional Holidays) की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। इन ऐच्छिक छुट्टियों में से कर्मचारी अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार तीन अवकाशों का चयन कर सकेंगे। इससे विभिन्न समुदायों और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार छुट्टियां लेने में कर्मचारियों को लचीलापन मिलेगा।

शनिवार और रविवार ने किया कर्मचारियों का नुकसान

छुट्टियों की कुल संख्या बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों को एक तरह से नुकसान भी उठाना पड़ेगा। वर्ष 2026 में 6 महत्वपूर्ण त्योहार और जयंती शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। चूंकि ये दिन पहले से ही साप्ताहिक अवकाश होते हैं, इसलिए कर्मचारियों को अलग से अतिरिक्त छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। इससे लगातार छुट्टियां मिलने की संभावनाएं कम हो गई हैं, जिसका असर कर्मचारियों की यात्रा और लंबे अवकाश की योजनाओं पर पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.