जर्मनी में सबसे बड़ी और पुरानी मस्जिद बंद की गई:आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से जुड़े होने का आरोप, ईरान ने दी चेतावनी

Updated on 25-07-2024 02:57 PM

जर्मनी की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हैम्बर्ग मस्जिद को बंद कर दिया गया है। ये मस्जिद ‘ब्लू मोसीक’ के रूप में पूरी दुनिया में चर्चित है। जर्मन पुलिस का कहना है कि इस मस्जिद को शिया मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन चलाती है और इसका ईरान की सरकार के साथ गहरा संबंध है।

पुलिस का कहना है कि ये ऑर्गनाइजेशन ​​​​​आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का समर्थन करती है और ईरान में इस्लामिक क्रांति लाने की कोशिश कर रही है। जर्मनी ने हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन घोषित करते हुए 2020 में प्रतिबंध लगा दिया था।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में पुलिस ने इस्लामी आतंक से जुड़े होने के शक में 54 जगहों पर छापेमारी की है। इसमें  मस्जिद के अलावा लोगों के घरों में भी छापे मारे गए हैं। इसे इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन बताया जा रहा है। ईरान ने इस कदम की आलोचना की है और इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

कई मस्जिदें बंद हुईं, हिजबुल्लाह का समर्थन करने का आरोप

जर्मन न्यूज वेबसाइट डायचे वेले के मुताबिक जर्मन पुलिस ने बर्लिन, फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख में भी तीन बड़ी मस्जिदों पर छापे मारे हैं और उन्हें बंद कर दिया है। पुलिस ने इन मस्जिदों पर भी इस्लामी उग्रवाद से जुड़े होने, ईरानी सरकार का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है।

जर्मनी की घरेलू एजेंसियों के मुताबिक इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग (IZH) का ईरान की कई मस्जिदों और संगठनों पर काफी गहरा प्रभाव है। इस पर 1993 से ही खुफिया एजेंसियों की नजर है।

गृह मंत्री फेसर बोलीं- किसी धर्म के खिलाफ अभियान नहीं
जर्मनी की गृह मंत्री नैंसी फेसर ने कहा कि ये अभियान किसी खास धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि उनके खिलाफ है जो लोकतंत्र में यकीन नहीं रखते हैं और चरमपंथी संगठनों से जुड़े हैं। नैंसी फेसर ने इनपर यहूदी विरोधी भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया है।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्रालय ने तेहरान में जर्मन राजदूत से इस घटना की शिकायत की है। उन्होंने इसे इस्लामोफोबिया करार दिया है और इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जर्मन राजदूत से कहा है कि उनके इस कदम से धार्मिक और सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.