Khelo India Youth Games 10 जनवरी से, पहली बार पारंपरिक पिट्टू-रस्साकशी खेल और क्रिकेट शामिल

Updated on 22-12-2025 11:40 AM

भोपाल: खेलो एमपी यूथ गेम्स नए साल में 10 से जनवरी से खेले जाएंगे। इन खेलों में पहली बार पारंपरिक खेल पिट्टु-रस्साकशी और क्रिकेट को शामिल किया गया है। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को आयोजन की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार खेल विभाग के साथ सभी मान्यता प्राप्त खेल संघ मिलकर समन्वित रूप से प्रतियोगिताओं का संचालन करेंगे। इन खेलों का आयोजन 10 से 31 जनवरी तक किया जाएगा। सारंग ने इस आयोजन को मध्यप्रदेश का ओलिम्पिक करार दिया और कहा कि इस बार क्रिकेट, पिट्टू और रस्साकशी सहित कुल 27 खेलों के लिए खेल विभाग और संघ मिलकर टीम चयन करेंगे।

इन खेलों में करीब एक लाख खिलाड़ी प्रतिभागिता करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर एवं नर्मदापुरम में होगा। खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करेंगे, जबकि समापन समारोह भोपाल में होगा।

ब्लॉक स्तर से चयन प्रक्रिया

इस प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होगी, जिसमें ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 15 जनवरी, जिला स्तरीय 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय 21 से 25 जनवरी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को भविष्य में राज्य टीम के चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.