मध्य प्रदेश में फिर गर्माया राजनीतिक नियुक्तियों का मामला, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से की चर्चा

Updated on 05-02-2026 11:53 AM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बुधवार को दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है। दोनों नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी दिल्ली में ही थे।

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद नियुक्तियों पर सहमति की बात भी सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है शीघ्र की आयोग, प्राधिकरण, निगम और मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती हैं। भाजपा में प्रदेश संगठन महामंत्री रहे हितानंद के हाल ही में फिर संघ में दायित्व मिलने के बाद अजय जामवाल उनकी जगह संगठन का काम देख रहे हैं।

ऐसे में इन नियुक्तियों में उनकी राय भी अहम होगी। बता दें कि पार्टी ने पहले एक-एक कर राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी की थी। योजना थी कि पहले विकास-प्राधिकरणों में नियुक्तियां की जाएंगी।

एक साथ ही नियुक्तियां की जाएंगी

फिर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद राय बनी की एक साथ ही नियुक्तियां की जाएंगी। यह भी बताया जा रहा है अधिकतर नाम तय हो गए हैं, पर केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी नहीं मिली थी। गौरतलब है कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव के दो साल बाद भी निगम मंडलों, प्राधिकरणों व आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां न होने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में आक्रोश के चलते मामला फिर गरमा गया है।

जनवरी 2026 में 12 प्रमुख नियुक्तियां तय की गई थीं, लेकिन उस समय सारी नियुक्तियां एकमुश्त करने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों के कारण प्रक्रिया अटकी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.