अधूरा स्काई वॉक होगा पूरा, तात्यापारा-शारदा चौक मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Updated on 25-07-2024 05:08 PM

रायपुर। राजधानी में बरसों से अटके पड़े दो काम अब जल्द पूर्ण होंगे। पहला स्काई वॉक को पूरा किया जाएगा और दूसरा शारदा चौक से तत्यापारा चौक का चौड़ीकरण होगा। विधानसभा में भोजनावकाश के दौरान गुरुवार को सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक राजेश मूणत, विधायक मोतीलाल साहू सहित अन्य विधायक व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस बैठक में रायपुर शहर के लिए दो बड़े निर्णय लिए गए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि, रायपुर में शास्त्री चौक के पास बने स्काई वॉक का पूर्ण निर्माण होगा। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा- पूर्व अनुमोदित योजना के तहत पूरा निर्माण किया जाएगा। शहर की यातायात सुविधा की दृष्टि से स्काई वॉक बनाया जा रहा था, कांग्रेस सरकार बनने के बाद निर्माण रोका गया था। अब ड्राइंग डिजाइन के अनुसार पूरा निर्माण किया जाएगा।

रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
वहीं मुख्यमंत्री साव ने इस बैठक में लिए गए दूसरे बड़े निर्णय के बारे में बताया कि, शारदा चौक और तत्यापारा चौक का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी चौड़ीकरण के लिए विस्तार से परीक्षण करेगी। कितनी जमीन का मुआवजा देना होगा, कितनी जमीन की आवश्यकता होगी, सभी बातों का परीक्षण कर कमेटी 30 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मार्ग का काम आगे बढ़ाया जाएगा। साव ने कहा कि, जो अतिरिक्त राशि इस संबंध में लगेगी इसका वहन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.