ग्वालियर-चंबल अंचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूलों की बढ़ाई छुट्टी, ट्रेनें हो रही लेट

Updated on 09-01-2026 05:18 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बरकरार है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो एवं शहडोल में शीतलहर का प्रभाव रहा। ग्वालियर, दतिया में अति घना कोहरा रहा। खजुराहो, रीवा एवं सतना में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण ग्वालियर में अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो ग्वालियर के न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सिर्फ 3.3 डिग्री अधिक रहा।

साथ ही यह अभी तक के मौजूदा रिकॉर्ड में दिन का सबसे कम तापमान भी है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्यौपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर में शीतल दिन रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

मुरैना और ग्वालियर के स्कूलों में दो दिन बढ़ी का अवकाश

ठंड को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर ने शासकीय व अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक छात्रों की छुट्टी कर दी है। यह अवकाश नौ व 10 जनवरी को रहेगा। यह आदेश सीबीएसई, शिक्षा विभाग व आइसीएसई सहित सभी शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौ से 31 जनवरी तक पोषण आहार के लिए बच्चे प्रातः 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक आ सकेंगे। इसके बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं मुरैना में आज और कल के दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

साढ़े चार घंटे देरी से आई वंदे भारत, घंटों लेट हुईं कई ट्रेनें

ग्वालियर में कोहरे के चलते ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। शताब्दी, वंदे भारत, राजधानी, गतिमान एक्सप्रेस जैसी हाइ स्पीड ट्रेनें भी घंटों की देरी से चलीं। सबसे अधिक सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। बाकी ट्रेनें एक से तीन घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों के सफर का समय बढ़कर दोगुना हो गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सर्दी के मौसम में घंटों यात्रियों को प्लेटफार्म पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। कोहरा का असर सिर्फ सुबह के समय ही नहीं, बल्कि पूरे दिन बना है। इसके चलते ट्रेनें रेंगती हुई चल रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.