ऑनलाइन न्यूज, सोशल और प्रिंट मीडिया को रेगुलेट करने के लिए फ्रेमवर्क तैयार कर रही सरकार

Updated on 13-02-2026 12:07 PM
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने ऑनलाइन, सोशल और प्रिंट मीडिया के रेगुलेट करने के लिए एक नई पॉलिसी बना रही है। जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने इसकी जानकारी एक सवाल के जवाब में दी। सरकार ने बीजेपी विधायक आर एस पठानिया के सवालों के जवाब में यह भी बताया कि अप्रैल 2005 से जनवरी, 2026 के बीच फेक न्यूज के लिए कुल 28 खंडन जारी किए गए।


कंसल्टेशन के स्तर पर पॉलिसी
सरकार ने कहा कि नया प्रपोजल नए और सोशल मीडिया के बढ़ने का नतीजा है। नई मीडिया पॉलिसी अभी फाइनल होने के लिए इंटर-डिपार्टमेंटल कंसल्टेशन स्टेज पर है। सरकार ने कहा कि न्यू मीडिया पॉलिसी-2026 के ड्राफ्ट में अब नए और सोशल मीडिया के साथ-साथ डेली वेजर्स, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क देने के लिए सही प्रोविजन प्रपोज किए गए हैं।
क्या है सरकार की तैयारी?
सरकार के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन्स (DIPR) के मुताबिक वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिसमें ऑनलाइन न्यूज चैनल और फैक्ट चेक यूनिट का रेगुलेशन उसके दायरे में नहीं आता है। नई पॉलिसी में इन सभी को भी दायरे में लिया जाएगा। विभाग ने बताया है कि अप्रैल 2025 से इस साल जनवरी के बीच फेक न्यूज या गलत जानकारी के बारे में 28 खंडन जारी किए गए। उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर में बतौर सीएम करीब 16 महीने का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह 16 अक्टूबर, 2024 को दूसरी बार सीएम बने थे। जम्मू कश्मीर अभी केंद्र शासित प्रदेश है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.