शादीशुदा है शीतल की हत्या का आरोपी दोस्त : बॉडी जल्दी डी-कंपोज न हो, इसलिए चेकआउट से कुछ देर पहले ही घोटा था गला

Updated on 20-05-2024 12:36 PM

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 15 मई को हुए भोपाल की युवती के मर्डर मामले में पुलिस की उसके फ्रेंड से पूछताछ जारी है। आरोपी विनोद की आज रिमांड खत्म हो रही है। इससे पहले रविवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शीतल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

फरारी के प्रयास में भागते समय आरोपी ने मोबाइल फोन को मनाली के ही जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया था।

विनोद ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही उसने मनाली से तीन फीट का बैग खरीदा था, तभी उसने मन बना लिया था कि चेकआउट से कुछ समय पहले शीतल की हत्या करना है।

विनोद ठाकुर ने पुलिस को बताया कि चेकआउट से कुछ समय पहले हत्या करने का इरादा उसने इसलिए बनाया था कि शव बैग में आसानी से भरा जा सके। ज्यादा पुराना शव अकड़ सकता था। उसके डी-कंपोज होने के चांस भी ज्यादा रहते हैं।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मनाली के एक मार्केट में बैग की दुकान चलाने वाले उस व्यापारी से भी तस्दीक की, जिससे उसने बैग खरीदा था। इसी के साथ आरोपी की निशानदेही पर शीतल का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जहां उसने मोबाइल को फेंका था, वह घटनास्थल से करीब आधा किलो मीटर दूर है।

पुलिस ने घटना का री-क्रिएशन कराया

रविवार को पुलिस ने आरोपी से घटना का री-क्रिएशन कराया है। गोंपा रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 302 में पुलिस उसे लेकर पहुंची थी। वहां उसने बताया कि 15 मई की सुबह उसका शीतल से झगड़ा हुआ। शीतल उसके साथ ही रहने की जिद कर रही थी। उसने शीतल की गला घोटकर हत्या की और तत्काल लाश को 3 फीट के बैग में फोल्ड कर भर दिया। चेकआउट के समय वह बैग को घसीटकर सीढ़ियों से नीचे लाया था। जहां स्टाफ के एक युवक ने उससे बैग कार तक छोड़ने के संबंध में पूछा। तब उसने बैग युवक को दिया। अधिक भारी बैग के संबंध में युवक ने उससे पूछताछ की तो वह भाग निकला। भागते समय ही उसने मोबाइल को तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया था।

पहले ही शादीशुदा है विनोद

आरोपी विनोद ठाकुर पलवल के असावटी मोड़ का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा है। साथ ही उसका ढाई साल का बेटा भी है। विनोद झगड़ालू स्वभाव का है। उसका परिवार एक दशक पहले अपने गांव यूपी के मथुरा के शेरगढ़ से पलवल शिफ्ट हुआ था। उसके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में भी उसकी बनती नहीं है। पत्नी ने आए दिन के विवाद के चलते उसे छोड़ दिया था। वो बेटे के साथ अलग रह रही है।

भाभी का मोबाइल लेकर गई थी शीतल

भोपाल के अजय नगर में रहने वाली 23 वर्षीय शीतल कौशल अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसका बड़ा भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बगल वाले मकान में रहता है। युवती के पिता ऑटो चलाते हैं। जबकि मां बंगलों में काम करती है। बड़ा भाई ओला ड्राइवर है, उसकी पत्नी के पास सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल था, जिसमें जियो की दो सिम लगी हुई थीं। बीती पांच मई को युवती यह फोन लेकर घर से गायब हो गई थी। भाई ने उसी दिन थाने जाकर बहन द्वारा मोबाइल फोन लेकर जाने, दोनों सिमों को बंद कराने और दूसरी सिम जारी करवाने के लिए आवेदन दिया था।

DSP बोले- मनाली से ही खरीदा था बैग

मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि विनोद ने मनाली से ही तीन फीट का बैग खरीदा था। जहां से बैग खरीदा गया वहां तस्दीक करा ली गई है। इसी के साथ शीतल के मोबाइल फोन को भी आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने गला घोंटकर हत्या करने की बात बताई है। पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.