वन विकास निगम ने दो ट्रैक्टर और सागौन की लकड़ी की जब्ती

Updated on 13-01-2026 12:38 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम ने वन की अवैध कटाई, अतिक्रमण और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी परियोजना मंडलों में नियमित निरीक्षण और संयुक्त गश्त तेज कर दी है। प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार दिन-रात की गश्त से वन सुरक्षा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इसी कड़ी में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौरान दो बड़ी कार्रवाइयाँ कीं। तेंदुआ परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक P-128 में गश्ती दल के पहुंचते ही आरोपी सागौन के चार लठ्ठे (0.149 घन मीटर) छोड़कर फरार हो गए। लकड़ी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं, कोटा परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक RF-172 में नाले से अवैध रेत व मिट्टी उत्खनन कर ट्रैक्टर से परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को घेराबंदी कर जब्त किया गया।

जब्त वाहनों में ट्रैक्टर क्रमांक CG-04DT-8490 (महिंद्रा, लाल रंग) चालक/स्वामी बुधराम सिंह मरकाम तथा जॉन डियर (हरा) चालक/स्वामी ओमप्रकाश मरावी, दोनों निवासी सरईपाली शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 1(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहनों को राजसात हेतु प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक सत्यदेव शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार ने टीम की सराहना करते हुए वन सुरक्षा में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.