नए साल का पहला दिन...:वन विहार पहुंचे 6858 पर्यटक, रातापानी टाइगर रिजर्व में 5 जनवरी तक सफारी फुल

Updated on 02-01-2026 12:39 PM

नए साल की शुरुआत के साथ ही भोपाल के वन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे। शहर के पास स्थित रातापानी टाइगर रिजर्व और राजधानी के वन विहार ने पर्यटकों को बाघों ने अपनी ओर खींचा है।

वन विहार में नए साल के मौके पर एक ही दिन में 6,858 पर्यटक पहुंचे, जो अब तक का सर्वाधिक एकदिवसीय आंकड़ा है। वन विहार के डायरेक्टर विजय कुमार के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद लिया।

पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र जूनागढ़ से लाया गया सिंह जोड़ा रहा, जिसने हाल ही में केनाइन डिस्टेंपर वायरस को मात दी है। वन विहार की डिप्टी डायरेक्टर रूही हक ने बताया कि सिंह के बाड़े में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

उसकी सेहत और गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बांस से बना विशेष रैंप तैयार किया गया है, जिस पर सिंह का शान से बैठना और टहलना पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। कई लोग लंबे समय तक उसके मूवमेंट को निहारते नजर आए।

रातापानी: बाघों ने बढ़ाया रोमांच, सभी 10 गाड़ियां बुक रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों की मौजूदगी ने पर्यटकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। सीमित संख्या में सफारी संचालन के चलते यहां 5 जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। यह पहली बार है जब रिजर्व की सभी 10 सफारी गाड़ियां लगातार कई दिनों से पूरी तरह बुक हैं। नियंत्रित प्रवेश और सीमित सीटों के बावजूद पर्यटकों ने बाघों के साथ अन्य वन्य प्राणियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का रोमांचक अनुभव लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.