‘स्मार्ट' शिक्षा और ‘हाईटेक’ स्वास्थ्य की उम्मीद, पर्यटन को चाहिए नई रफ्तार

Updated on 24-01-2026 09:02 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश के आगामी बजट (2026-27) को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जगत के विशेषज्ञों ने अपनी उम्मीदें सामने रखी हैं। इनका मानना है कि इस बार के बजट में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर बदलाव लाने वाले ठोस प्रविधान होने चाहिए। विशेषज्ञों ने साफ किया है कि अब वक्त केवल घोषणा करने का नहीं, बल्कि उनमें आधुनिक तकनीक और पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने का है।

शिक्षा : भवन के साथ कौशल विकास पर हो जोर

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षाविदों ने बजट में विशेष प्रविधान की मांग की है। शिक्षाविद डीएस राय का कहना है कि सरकारी स्कूलों के भवनों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं पर बजट खर्च होना चाहिए। उन्होंने चिंता जताई कि बजट बढ़ तो रहा है, लेकिन उसका सही उपयोग और उनसे क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

एआई तकनीक और डाक्टरों के लिए आवास पहली प्राथमिकता हो

स्वास्थ्य क्षेत्र में इस बार तकनीक और मानव संसाधन के बीच संतुलन बनाने की मांग सबसे प्रबल है। मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि बजट का मुख्य स्तंभ स्वास्थ्य होना चाहिए। कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों की शुरुआती पहचान के लिए एआइ स्टार्टअप्स को विशेष अनुदान दिया जाना चाहिए। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. इंद्र कुमार चुघ ने एक गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नए अस्पतालों में इमारतें तो बन गई हैं, लेकिन वहां स्टाफ की कमी है।

उन्होंने मांग की है कि डॉक्टरों और स्टाफ के लिए अस्पताल परिसर में ही स्टाफ क्वार्टर बनाए जाएं। चिकित्सा बजट को जीडीपी के छह प्रतिशत से अधिक किया जाए। कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस की सीमा 35 लाख रुपये तक बढ़ाई जाए।

वन्य जीव और कनेक्टिविटी से बढ़ेगा राजस्व

मध्य प्रदेश को 'वाइल्ड लाइफ कैपिटल' के रूप में पहचान दिलाने वाले विशेषज्ञों ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की वकालत की है। पर्यटन विशेषज्ञ सुरेश पटवा का कहना है कि प्रदेश में 70 प्रतिशत जंगल होने के बावजूद बजट में वन्य जीव पर्यटन के लिए विशेष प्रविधान नहीं हैं।

जबकि वन्य जीवों को देखने के लिए यहां पर्यटक दुनिया भर से आते हैं। राष्ट्रीय अभयारण्यों पर बड़े होटल चेन की कोई इकाई भी नहीं है। मध्य प्रदेश पर्यटन टूरिस्ट बसों का संचालन कर सकता है, जो टूर पैकेज में पर्यटकों को यात्राएं करा सकती हैं, लेकिन कोई पैकेज नहीं उपलब्ध नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.